ब्रेकिंग
Bihar Teacher News : बिहार के शिक्षकों की नौकरी पर TET का संकट! किसे मिलेगी राहत और किसे देना होगा एग्जाम, समझिए पूरा गणित✦अस्त्रहीन आदमी से बात करना जरूरी है क्या?’ अनंत सिंह पर भड़के नीरज कुमार, ललन सिंह को लेकर भी खोला 2019 का राज!✦NDA के भीतर ही रच दिया गया चक्रव्यूह! हार के बाद JDU कैंडिडेट बोले- मेरा हुआ अभिमन्यु वध, सांसद ने खोली भीतरघात की पोल तो BJP विधायक ने किया पलटवार ✦राजद में फिर संगठन का ‘खेल’! 3 महीने पहले भंग कमेटियां अब दिल्ली बुलाईं, सिद्दीकी के फरमान से उठे बड़े सवाल✦दुलारचंद हत्याकांड में सरेंडर का आदेश, अब अनंत सिंह की नई पोस्ट ने खींचा ध्यान; बोले- गरीब-गुरबों पर अत्याचार नहीं सहेंगे छोटे सरकार✦Bihar Teacher News : बिहार के शिक्षकों की नौकरी पर TET का संकट! किसे मिलेगी राहत और किसे देना होगा एग्जाम, समझिए पूरा गणित✦अस्त्रहीन आदमी से बात करना जरूरी है क्या?’ अनंत सिंह पर भड़के नीरज कुमार, ललन सिंह को लेकर भी खोला 2019 का राज!✦NDA के भीतर ही रच दिया गया चक्रव्यूह! हार के बाद JDU कैंडिडेट बोले- मेरा हुआ अभिमन्यु वध, सांसद ने खोली भीतरघात की पोल तो BJP विधायक ने किया पलटवार ✦राजद में फिर संगठन का ‘खेल’! 3 महीने पहले भंग कमेटियां अब दिल्ली बुलाईं, सिद्दीकी के फरमान से उठे बड़े सवाल✦दुलारचंद हत्याकांड में सरेंडर का आदेश, अब अनंत सिंह की नई पोस्ट ने खींचा ध्यान; बोले- गरीब-गुरबों पर अत्याचार नहीं सहेंगे छोटे सरकार

बिहार से हैरान करने वाली खबर: ऑपरेशन के दौरान युवक के पेट से निकला चाबी का गुच्छा-चाकू और नेलकटर, देखते रह गये डॉक्टर्स

EAST CHAMPARAN: बिहार के पूर्वी चंपारण से हैरान करने वाली खबर आई है। पेट में दर्द की शिकायत के बाद डॉक्टर ने जब एक्स-रे करवाया तो प्लेट को देखकर हैरान रह गये फिर परिजनों को इस

बिहार से हैरान करने वाली खबर: ऑपरेशन के दौरान युवक के पेट से निकला चाबी का गुच्छा-चाकू और नेलकटर, देखते रह गये डॉक्टर्स
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

EAST CHAMPARAN: बिहार के पूर्वी चंपारण से हैरान करने वाली खबर आई है। पेट में दर्द की शिकायत के बाद डॉक्टर ने जब एक्स-रे करवाया तो प्लेट को देखकर हैरान रह गये फिर परिजनों को इस बात की जानकारी दी कि मरीज के पेट में लोहे का सामान दिख रहा है। डॉक्टर ने ऑपरेशन कराने की सलाह दी। जब परिजन तैयार हुए तब डॉक्टरों की टीम ने युवक के पेट का ऑपरेशन किया तो उसमें से जो निकला उसे देखकर डॉक्टर्स भी हैरान रह गये। 


युवक के पेट से चाकू-चाबी का गुच्छा और नेल कटर निकाला गया। पेट के अंदर से लोहे का सामान मिलने से परिजन भी दंग रह गये। वही अस्पताल में भर्ती अन्य मरीजों के परिजन जब यह बात जाने तो यह सोचने पर मजबूर हो गये कि यह कैसे हुआ?  युवक की मां ने बताया कि वो मोतिहारी के चांदमारी इलाके में रहती हैं उनका बेटा यश मानसिक रूप से बीमार है। उसे लोहे खाने की आदत थी लेकिन इसकी जानकारी मां को भी नहीं थी। 


उसके घर में गोदरेज का जो आलमीरा है उसका चाबी अचानक गायब हो गया था। नाखून काटने वाला नेलकटर भी नहीं मिल रहा है। मां ने चाबी और नेलकटर काफी ढूंढा लेकिन उसका पता नहीं चल सका। फिर एक दिन बेटे के  पेट में लगातार दर्द शुरू हो गया। पहले तो लगा कि गैस के कारण पेट दर्द कर रहा है लेकिन जब गैस की दवा और पेट दर्द की दवा देने का बाद भी दर्द कम नहीं हुआ तब मां उसे लेकर मोतिहारी के डॉक्टर अमित कुमार के पास पहुंची जहां डॉक्टर ने जब पेट का एक्सरे करवाया तो प्लेट में जो कुछ दिखा उसे देखकर डॉक्टर अमित भी हैरान रह गये। 


उन्होंने तुरंत पेट का ऑपरेशन कराने की सलाह युवक की मां को दी। जिसके बाद परिजन पेट के ऑपरेशन के लिए तैयार हुए। जब डॉक्टरों की टीम ने पेट का ऑपरेशन किया तो पेट में फंसे चाबी का गुच्छा, चाकू, नेलकटर को बाहर निकाला गया। ऑपरेशन के बाद युवक के पेट का दर्द कम हुआ। अब उसकी हालत पहले से काफी बेहतर है। पेट से निकले सामान को देखकर यही कहा जा रहा है कि युवक मानसिक तौर पर विक्षिप्त है उसने यह सामान खा लिया था जिसके बाद से ही उसके पेट में दर्द शुरू हुआ। बेटे की हालत में सुधार होता देख मां के चेहरे पर मुस्कान नजर आई। युवक यश की मां ने डॉ. अमित और उनकी पूरी टीम को धन्यवाद दिया है जिन्होंने उनके बेटे की जान बचा ली।  बिहार से हैरान करने वाली खबर: ऑपरेशन के दौरान युवक के पेट से निकला चाबी का गुच्छा-चाकू और नेलकटर, देखते रह गये डॉक्टर्स

बिहार से हैरान करने वाली खबर: ऑपरेशन के दौरान युवक के पेट से निकला चाबी का गुच्छा-चाकू और नेलकटर, देखते रह गये डॉक्टर्स

टैग्स