ब्रेकिंग
खेत में पटवन के लिए मोटर चालू करते ही करंट की चपेट में आए किसान, मौके पर ही दर्दनाक मौतबिहार की इस पंचायत में बड़ा फर्जीवाड़ा, 56 लाख की खरीदारी में खुली पोल, अब नपेंगे मुखिया और पंचायत सचिवBihar News : बिहार में राशन कार्ड का नया नियम लागू, पहले करना होगा ये जरूरी काम; नहीं तो अटक जाएगा कार्डBihar News: बिहार के हर थाने में अब बच्चों के लिए अलग डेस्क, 2 अक्टूबर से लागू होगी नई व्यवस्था; बच्चियों के लिए महिला पुलिसकर्मी रहेंगी तैनातBihar News : सभी MLA-MLC को पटना बुलाने से बढ़ी हलचल, JDU ने बताया 18 सितंबर के कार्यक्रम का असली मकसदखेत में पटवन के लिए मोटर चालू करते ही करंट की चपेट में आए किसान, मौके पर ही दर्दनाक मौतबिहार की इस पंचायत में बड़ा फर्जीवाड़ा, 56 लाख की खरीदारी में खुली पोल, अब नपेंगे मुखिया और पंचायत सचिवBihar News : बिहार में राशन कार्ड का नया नियम लागू, पहले करना होगा ये जरूरी काम; नहीं तो अटक जाएगा कार्डBihar News: बिहार के हर थाने में अब बच्चों के लिए अलग डेस्क, 2 अक्टूबर से लागू होगी नई व्यवस्था; बच्चियों के लिए महिला पुलिसकर्मी रहेंगी तैनातBihar News : सभी MLA-MLC को पटना बुलाने से बढ़ी हलचल, JDU ने बताया 18 सितंबर के कार्यक्रम का असली मकसद

Bihar School News: प्रिंसिपल ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में जलेबी की जगह बांटा खुरमा, शिक्षा विभाग ने मांग दिया जवाब

Bihar School News: बिहार के वैशाली जिले के एक सरकारी स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर परंपराओं से हटकर खुरमा बांटने और कार्यक्रम का समय बदलने पर प्रिंसिपल को शोकॉज नोटिस जारी किया गया है। शिक्षा विभाग ने 24 घंटे में जवाब मांगा है।

Bihar School News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar School News: वैशाली जिले के पटेढी बेलसर स्थित हाई स्कूल चकगुलमुद्दीन में स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रधानाचार्य जुल्फेकार अली खान ने बिना किसी को सूचित किए कार्यक्रम में कई बदलाव कर दिए। जिसको लेकर प्रिसिंपल को शोकॉज नोटिस जारी किया गया है।


दरअसल, हर साल की परंपरा के अनुसार झंडारोहण सुबह 9 बजे होता था। लेकिन इस बार प्रधानाचार्य ने सुबह 7:30 बजे ही कार्यक्रम कर दिया। निर्धारित स्थान की बजाय दूसरी जगह झंडा फहराया गया। इतना ही नहीं, परंपरागत प्रसाद जलेबी की जगह खुरमा और बिस्कुट बांटे गए।


इन बदलावों की जानकारी न तो छात्रों को दी गई, न अभिभावकों को और न ही ग्रामीणों को। इससे कई लोग कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए। स्थानीय लोगों में इस कार्यक्रम को लेकर भारी आक्रोश है। प्रखंड स्तर के अधिकारियों को स्थिति को शांत कराने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।


प्रशासन ने प्रधानाचार्य से 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। उन्हें बताना होगा कि बिना सूचना के समय, स्थान और प्रसाद में बदलाव क्यों किया गया। जब तक संतोषजनक जवाब नहीं मिलता, उनका वेतन रोक दिया गया है। समय सीमा में स्पष्टीकरण नहीं मिलने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता