ब्रेकिंग
Bihar News: बेगूसराय में सुबह-सुबह गोलियों की बौछार, फल दुकानदार समेत 2 घायल; बाइक सवार 3 बदमाश फरार✦Bihar News: सीतामढ़ी में पुलिस का एनकाउंटर, दिनेश यादव हत्याकांड के आरोपी को पैर में लगी गोली, तीन अन्य आरोपी भी घायल ✦Bihar News : गांव के 'मिनी सचिवालय' में अब रोज बैठेंगे कर्मचारी, बायोमीट्रिक से होगी निगरानी✦Bihar News: जिस सच की तलाश थी, वो मिला ही नहीं? पटना NEET छात्रा मौत केस में CBI को नहीं मिले ठोस सबूत, क्लोजर रिपोर्ट ने बढ़ाए सवाल✦Bihar Flood Relief: 12 अक्टूबर को बाढ़ पीड़ितों के खाते में आएंगे ₹7000, सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान✦Bihar News: बेगूसराय में सुबह-सुबह गोलियों की बौछार, फल दुकानदार समेत 2 घायल; बाइक सवार 3 बदमाश फरार✦Bihar News: सीतामढ़ी में पुलिस का एनकाउंटर, दिनेश यादव हत्याकांड के आरोपी को पैर में लगी गोली, तीन अन्य आरोपी भी घायल ✦Bihar News : गांव के 'मिनी सचिवालय' में अब रोज बैठेंगे कर्मचारी, बायोमीट्रिक से होगी निगरानी✦Bihar News: जिस सच की तलाश थी, वो मिला ही नहीं? पटना NEET छात्रा मौत केस में CBI को नहीं मिले ठोस सबूत, क्लोजर रिपोर्ट ने बढ़ाए सवाल✦Bihar Flood Relief: 12 अक्टूबर को बाढ़ पीड़ितों के खाते में आएंगे ₹7000, सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान

बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी

बिहार के सरकारी स्कूलों में 6 अप्रैल से मॉर्निंग शिफ्ट लागू होगी। स्कूल सुबह 6:30 बजे खुलेंगे और दोपहर 12:20 बजे छुट्टी होगी। गर्मी को देखते हुए शिक्षा विभाग ने यह फैसला लिया है।

बिहार न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार में बढ़ती गर्मी को देखते हुए शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। 6 अप्रैल से राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में नया टाइमटेबल लागू किया जाएगा, जिसके तहत स्कूल अब मॉर्निंग शिफ्ट में संचालित होंगे।


नए नियम के अनुसार, छात्र-छात्राओं को सुबह 6:30 बजे स्कूल पहुंचना होगा, जबकि 7 बजे से कक्षाएं शुरू होंगी। पढ़ाई के बाद दोपहर 12:20 बजे छुट्टी कर दी जाएगी। इस बदलाव का उद्देश्य बच्चों को गर्मी से बचाते हुए बेहतर शैक्षणिक वातावरण प्रदान करना है।


बिहार में सोमवार से स्कूलों का समय बदल जाएगा। 6 अप्रैल से सभी सरकारी स्कूल मॉर्निंग टाइम में संचालित होंगे। सुबह 6.30 बजे स्कूल खुल जाएंगे, प्रार्थना के बाद 7 बजे से पहली घंटी शुरू हो जाएगी। राज्य में बढ़ती गर्मी को देखते हुए शिक्षा विभाग ने सभी सरकारी स्कूलों के समय में बदलाव करने का निर्णय लिया है। अब 6 अप्रैल से प्रदेश के सभी सरकारी स्कूल मॉर्निंग शिफ्ट में संचालित होंगे।


नए टाइमटेबल के अनुसार, स्कूल सुबह 6:30 बजे खुलेंगे। 6:30 से 7:00 बजे तक प्रार्थना होगी, जिसके बाद 7 बजे से कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। दिनभर कुल 7 पीरियड की पढ़ाई होगी। इस दौरान सुबह 9 बजे से 40 मिनट का मध्यांतर (ब्रेक) दिया जाएगा। सभी कक्षाएं समाप्त होने के बाद छात्रों की छुट्टी दोपहर 12:20 बजे कर दी जाएगी, जबकि शिक्षकों को 12:30 बजे तक स्कूल में रहना होगा। इस दौरान शिक्षक पढ़ाए गए विषयों की समीक्षा करेंगे और अगले दिन की तैयारी करेंगे।


यह नया टाइमटेबल राज्य के लगभग 80 हजार सरकारी स्कूलों में लागू होगा। जिला शिक्षा पदाधिकारियों द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किए जा रहे हैं। जिन जिलों में अभी आदेश जारी नहीं हुआ है, वहां भी जल्द ही लागू कर दिया जाएगा।शिक्षा विभाग का कहना है कि यह फैसला बच्चों को भीषण गर्मी से राहत देने और पढ़ाई के लिए बेहतर वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है।

टैग्स