ब्रेकिंग
मोतिहारी में रिफाइंड तेल लदे ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने चलती गाड़ी से कूदकर बचाई जान✦जिस दुकान में किया काम, उसी के गहनों की लूट की रची साजिश; मुंगेर में तीन गिरफ्तार✦BJP के आगे नतमस्तक संजय झा एंड कंपनी? विधान परिषद चुनाव को लेकर जेडीयू की समीक्षा बैठक में जुबान बंद रही, जानिये बंद कमरे में क्या हुआ?✦बिहार में दो IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, सरकार ने जारी किया आदेश✦बिहार में मिलावटखोरों की खैर नहीं! त्योहार के बाद भी जारी रहेगा छापेमारी अभियान, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने दी चेतावनी✦मोतिहारी में रिफाइंड तेल लदे ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने चलती गाड़ी से कूदकर बचाई जान✦जिस दुकान में किया काम, उसी के गहनों की लूट की रची साजिश; मुंगेर में तीन गिरफ्तार✦BJP के आगे नतमस्तक संजय झा एंड कंपनी? विधान परिषद चुनाव को लेकर जेडीयू की समीक्षा बैठक में जुबान बंद रही, जानिये बंद कमरे में क्या हुआ?✦बिहार में दो IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, सरकार ने जारी किया आदेश✦बिहार में मिलावटखोरों की खैर नहीं! त्योहार के बाद भी जारी रहेगा छापेमारी अभियान, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने दी चेतावनी

बिहार : सास ने किया वृद्धाश्रम जाने से इनकार, गुस्से में बहू ने ईंट से फोड़ दिया सिर

MOTIPUR : बिहार के मोतीपुर का एक मामला सामना आया है जहां एक बहू ने अपने विधवा सास का सिर ईंट से कूंच कर जान से मारने की कोशिश की. बताया जा रहा कि सास ने वृद्धाश्रम जाने से इनकार करने पर बहू ने यह घ

बिहार : सास ने किया वृद्धाश्रम जाने से इनकार, गुस्से में बहू ने ईंट से फोड़ दिया सिर
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

MOTIPUR : बिहार के मोतीपुर का एक मामला सामना आया है जहां एक बहू ने अपने विधवा सास का सिर ईंट से कूंच कर जान से मारने की कोशिश की. बताया जा रहा कि सास ने वृद्धाश्रम जाने से इनकार करने पर बहू ने यह घिनौना काम किया. जिसके बाद महिला बुरी तरह से घायल हो गई. जिसे इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया. प्राथमिक चिकित्सा के बाद डॉक्टरों ने एस केएमसीएच रेफर कर दिया.


घटना मोतीपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर हरौना गांव का है. पीड़िता शकुंतला देवी ने मोतीपुर थाने में अपनी बहू पूजा देवी, बहू की मां पूर्वी चंपारण जिला के मेहसी थाना क्षेत्र के हरपुर नाग निवासी हेमा देवी, पिता अंजनी सिन्हा और बहू के भाई अभिषेक कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कराया है.


मिली जानकरी के अनुसार कहा गया है कि घटना की सुबह वह सोई थी. उसी समय सभी दरवाजा बंद कर बहू पूजा देवी ने उनके सिर पर ईंट से हमला कर दिया. पीड़िता विधवा शकुंतला ने कहा है कि उनकी बहू और उसके मायके वाले उसपर वृद्धाश्रम में जाकर रहने का दबाव बनाते हैं. इनकार करने पर पूर्व में भी बहू उनपर कई बार हमला कर चुकी है. घटना के समय पुत्र घर पर नहीं थे.

टैग्स