ब्रेकिंग
DCLR का बड़ा खेल ! गलत आदेश पारित करने के एवज में 1.25 Cr की जमीन 25 लाख में दूसरी पत्नी के नाम रजिस्ट्री करा ली, डीड में अपना गलत नाम लिखवाया, खुली पोल तो...✦बिहार में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर! 31 अक्टूबर तक बारिश और वज्रपात का अलर्ट✦पूर्णिया में 31 अक्टूबर से जुटेंगे बिहार के 150 टेबल टेनिस खिलाड़ी, 12 जिलों के बीच होगा मुकाबला✦Bihar MLC Result : बैलेट से चुनाव हुआ तो कांग्रेस की खुली पोल? BJP का तंज, बोली- जनता से कनेक्शन खत्म, जमीन पर मेहनत करे पार्टी...✦Anant Singh : अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार? JDU की शिकायत, वीडियो-सबूत और अब विधानसभा अध्यक्ष का फैसला✦DCLR का बड़ा खेल ! गलत आदेश पारित करने के एवज में 1.25 Cr की जमीन 25 लाख में दूसरी पत्नी के नाम रजिस्ट्री करा ली, डीड में अपना गलत नाम लिखवाया, खुली पोल तो...✦बिहार में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर! 31 अक्टूबर तक बारिश और वज्रपात का अलर्ट✦पूर्णिया में 31 अक्टूबर से जुटेंगे बिहार के 150 टेबल टेनिस खिलाड़ी, 12 जिलों के बीच होगा मुकाबला✦Bihar MLC Result : बैलेट से चुनाव हुआ तो कांग्रेस की खुली पोल? BJP का तंज, बोली- जनता से कनेक्शन खत्म, जमीन पर मेहनत करे पार्टी...✦Anant Singh : अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार? JDU की शिकायत, वीडियो-सबूत और अब विधानसभा अध्यक्ष का फैसला

बिहार : सड़क किनारे खड़ी कंटेनर के पास मिले दो युवक के शव, हत्या या मौत सस्पेंस बरकरार

MUZAFFARPUR : बिहार में सड़क हादसों के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों के किसी न किसी की जान न जाती हो। इ

बिहार : सड़क किनारे खड़ी कंटेनर के पास मिले दो युवक के शव, हत्या या मौत सस्पेंस बरकरार
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार में सड़क हादसों के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों के किसी न किसी की जान न जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मुजफ्फरपुर से निकल कर सामने आया है। जहां सड़क किनारे दो युवकों का शव बरामद किया गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरपुर दरभंगा एनएच 27 पर बेनीबाद ओपी के हनुमाननगर चौक के समीप दो युवकों का शव मिला है। जिसकी पहचान बेनीबाद ओपी के ही पागाडीह निवासी आर्यन कुमार पिता अमरेंद्र मंडल और अंकित कुमार पिता संजीव मंडल के रूप में हुई है। इन दोनों युवक का शव आज अहले सुबह गश्ती करने निकली पुलिस टीम के नजर में आई। जिसके बाद इसकी पड़ताल की गई।


बताया जा रहा है कि, आज अहले सुबह गश्ती पर निकली पुलिस टीम को मुजफ्फरपुर -दरभंगा एनएच 27 पर बेनीबाद ओपी के हनुमाननगर चौक के पास दो युवकों का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। जिसके बाद गश्ती दल ने दोनों शव को अपने कब्जे में ले लिया। इस दौरान पुलिस को घटनास्थल के समीप ही एक  कंटेनर गाड़ी भी खड़ी नजर आई जिसका ड्राईवर को कर्मी फरार था। फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। 


वहीं, पुलिस की गश्ती दल ने सड़क पर अजब दोनों युवकों का शव बरामद किया जिसके सिर में चोट लगी थीं। जिसके बाद अब पुलिस को शक है कि वहीं खड़ी कंटेनर गाड़ी ने इन दोनों युवकों को ठोकर मार दी है।  जिससे दोनों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। फिलहाल पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया वहीं कंटेनर को जब्त कर लिया है।


इधर, इस घटना को लेकर मृतक के ग्रामीणों का कहना है कि गांव से चार युवक दो बाइक से रात निकले थे। दो युवक तो घर लौट आया पर इन दोनों युवक की मौत की सूचना आयी।लोग सशंकित है कि इन दोनों युवक की मौत दुर्घटना है या हत्या। वहीं , इस मामले में बेनीबाद ओपीध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि पुलिस मौत की जांच में जुटी है जांच के आधार पर कार्रवाई होगी।

रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRABHAT SHANKAR

FirstBihar संवाददाता