ब्रेकिंग
Bihar News: अनंत सिंह से भिड़े नीरज कुमार, अब गिनाने लगे बूथ के वोट; बोले- हमने तो JDU को जिताया!✦शारदीय नवरात्र आज से शुरू, गज पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा; 10 दिन होगी देवी की आराधना, जानें अष्टमी से दशमी तक का पूरा विधान✦Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से पहले 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत✦Bihar News : बिहार में खुलेंगे 1520 नए स्कूल, 2021 करोड़ की मांग; स्मार्ट क्लास और कंप्यूटर पढ़ाई भी होगी अनिवार्य✦ त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार✦Bihar News: अनंत सिंह से भिड़े नीरज कुमार, अब गिनाने लगे बूथ के वोट; बोले- हमने तो JDU को जिताया!✦शारदीय नवरात्र आज से शुरू, गज पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा; 10 दिन होगी देवी की आराधना, जानें अष्टमी से दशमी तक का पूरा विधान✦Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से पहले 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत✦Bihar News : बिहार में खुलेंगे 1520 नए स्कूल, 2021 करोड़ की मांग; स्मार्ट क्लास और कंप्यूटर पढ़ाई भी होगी अनिवार्य✦ त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार

बिहार : सड़क हादसे में ज़ेमेटो डिलीवरी बॉय की मौत, बेलगाम ट्रक ने कुचला

BEGUSARAI : बिहार में सड़क हादसों के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान नहीं जा रही हो

बिहार : सड़क हादसे में ज़ेमेटो डिलीवरी बॉय की मौत, बेलगाम ट्रक ने कुचला
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BEGUSARAI : बिहार में सड़क हादसों के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान नहीं जा रही हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बेगूसराय से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सड़क हादसे में ऑनलाइन फ़ूड डिलीवर करने वाली कंपनी के एक डिलीवरी बॉय की मौत हो गई है। इस हादसे के बाद इलाके में मातम का माहौल कायम हो गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार,बेगूसराय में एनएच 31 पर सुभाष चौक के समीप सड़क हादसे में जोमैटो कंपनी के डिलीवरी बॉय की मौत हो गई। मृतक की पहचान रतनपुर सहायक थाना क्षेत्र के पिपरा निवासी संजीव सिंह के पुत्र दीपक कुमार सिंह के रूप में हुई है। इस घटना के बाद मृतक के घर में मातम का माहौल क़याम हो गया है। 


वहीं, इस घटना में मृत युवक के संबंध में बताया जा रहा है कि दीपक करीब एक महीने से जोमैटो कंपनी का डोर टू डोर डिलीवरी पहुंचाया करता था। घटना के समय भी वह ऑर्डर सप्लाई करने के लिए निकला था। इसी दौरान सुभाष चौक के समीप सामने से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित वाहन ने दीपक को कुचल दिया। जिससे मौके पर ही मौत हो गई। 


उधर, घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने ट्रक को पकड़ लिया तथा ट्रक चालक दरभंगा जिला के बहेरी निवास फूल यादव को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है तथा एकलौते पुत्र की मौत से परिजन सदमे में हैं। शनिवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता