ब्रेकिंग
नई टोल नीति पर VIP का हमला: 'जनता पर आर्थिक बोझ डाल रही सरकार', फैसले को बताया जनविरोधी BJP की अंदरूनी कलह उजागर: प्रदेश प्रवक्ता ने सांसद गिरिराज सिंह पर लगाए गंभीर आरोप, कहा..बेगूसराय किसी के बाप की नहींगया में गांजा तस्करी का भंडाफोड़: देसी पिस्टल और कारतूस के साथ दो तस्कर गिरफ्तारपटना में 10 जुलाई को NDA की बड़ी बैठक: सीएम सम्राट चौधरी 5 दलों के जिलाध्यक्षों से करेंगे संवाद, नीतीश कुमार और सभी मंत्री रहेंगे मौजूदPMCH में नर्स के पति की मौत पर बवाल: अन्य नर्सों ने प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा, दोषी डॉक्टर पर कार्रवाई की मांगनई टोल नीति पर VIP का हमला: 'जनता पर आर्थिक बोझ डाल रही सरकार', फैसले को बताया जनविरोधी BJP की अंदरूनी कलह उजागर: प्रदेश प्रवक्ता ने सांसद गिरिराज सिंह पर लगाए गंभीर आरोप, कहा..बेगूसराय किसी के बाप की नहींगया में गांजा तस्करी का भंडाफोड़: देसी पिस्टल और कारतूस के साथ दो तस्कर गिरफ्तारपटना में 10 जुलाई को NDA की बड़ी बैठक: सीएम सम्राट चौधरी 5 दलों के जिलाध्यक्षों से करेंगे संवाद, नीतीश कुमार और सभी मंत्री रहेंगे मौजूदPMCH में नर्स के पति की मौत पर बवाल: अन्य नर्सों ने प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा, दोषी डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग

इन चार सड़क परियोजनाओं से बदल जाएगी बिहार की सूरत, फोरलेन और हाई स्पीड कॉरिडोर से विकास को मिलेगी नई रफ्तार

Bihar Road Project: बिहार में पथ निर्माण विभाग ने चार प्रमुख सड़क परियोजनाओं की समीक्षा की; मोकामा-मुंगेर फोरलेन, सीवान-मशरख, बकरपुर-मानिकपुर और महेंशखूंट-सहरसा-पूर्णिया परियोजनाओं पर समय-सीमा और भू-अर्जन की प्रगति पर चर्चा की गई।

Bihar Road Project
प्रतिकात्मक तस्वीर
© AI
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Road Project: बिहार में सड़कों का जाल और मजबूती से बिछाने के लिए पथ निर्माण विभाग सक्रिय हो गया है। विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल की अध्यक्षता में चार प्रमुख सड़क परियोजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में फोरलेन मोकामा-मुंगेर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे, सीवान-मशरख, बकरपुर-मानिकपुर और महेंशखूंट-सहरसा-पूर्णिया परियोजनाओं की प्रगति, जमीन अधिग्रहण और समय-सीमा पर विस्तार से चर्चा की गई।


जानकारी के अनुसार, सचिव ने 82.4 किलोमीटर लंबी मोकामा-मुंगेर फोरलेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे परियोजना की समीक्षा करते हुए भू-अर्जन में आ रही बाधाओं को शीघ्र दूर करने के निर्देश दिए। लगभग 4447 करोड़ रुपये की लागत वाली यह परियोजना पटना के मोकामा से लखीसराय, शेखपुरा होते हुए मुंगेर तक जाएगी। सचिव ने कहा कि इसके पूरा होने से आवागमन आसान होगा और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।


सीवान-मशरख परियोजना की लंबाई सीवान में 44.5 किलोमीटर और सारण में 5.6 किलोमीटर है, जिसकी लागत लगभग 1399 करोड़ रुपये है। सचिव ने अधिकारियों को परियोजना को तय समय-सीमा में पूरा करने और समन्वय बढ़ाने का निर्देश दिया।


वहीं बकरपुर-मानिकपुर सड़क परियोजना 38.81 किलोमीटर लंबी है और यह पटना-बेतिया हाई स्पीड कॉरिडोर का हिस्सा है। सचिव ने जिलाधिकारियों से भू-अर्जन की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने के लिए कहा। महेंशखूंट-सहरसा-पूर्णिया सड़क परियोजना अपने अंतिम चरण में है। इसमें 91 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और बाकी का कार्य अप्रैल तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता