ब्रेकिंग
अनंत के दुश्मन ने नीरज से मिलाया हाथ, पटना स्नातक MLC चुनाव में नया ट्विस्ट; अपने ही प्रत्याशी से क्यों दूर हुए जनसुराज नेता पियूष?✦Bihar Flood: बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! 22 गांवों का सड़क संपर्क टूटा, 17 जिलों में अलर्ट; कोसी-गंडक उफान पर✦Bihar News: इधर मिला VRS, उधर बन गए CIC! DGP विनय कुमार की छुट्टी निकली ‘स्पेशल’, पढ़िए कैसे मिली नई कुर्सी✦Bihar News : बिहार MLC चुनाव: भाजपा ने 4 सीटों पर तय किए उम्मीदवार, नवल किशोर यादव और एनके यादव को फिर मौका; दरभंगा-तिरहुत से भी पुराने चेहरों पर दांव✦Bihar weather : बिहार में यहां बनेगी 10 मीटर चौड़ी सड़क, गंगा पुल से जुड़ेगा रूट; आरा-बक्सर जाना होगा आसान✦अनंत के दुश्मन ने नीरज से मिलाया हाथ, पटना स्नातक MLC चुनाव में नया ट्विस्ट; अपने ही प्रत्याशी से क्यों दूर हुए जनसुराज नेता पियूष?✦Bihar Flood: बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! 22 गांवों का सड़क संपर्क टूटा, 17 जिलों में अलर्ट; कोसी-गंडक उफान पर✦Bihar News: इधर मिला VRS, उधर बन गए CIC! DGP विनय कुमार की छुट्टी निकली ‘स्पेशल’, पढ़िए कैसे मिली नई कुर्सी✦Bihar News : बिहार MLC चुनाव: भाजपा ने 4 सीटों पर तय किए उम्मीदवार, नवल किशोर यादव और एनके यादव को फिर मौका; दरभंगा-तिरहुत से भी पुराने चेहरों पर दांव✦Bihar weather : बिहार में यहां बनेगी 10 मीटर चौड़ी सड़क, गंगा पुल से जुड़ेगा रूट; आरा-बक्सर जाना होगा आसान

बिहार में तेज रफ्तार का कहर: बेतिया, रोहतास और बेगूसराय में सड़क हादसे, दो की मौत, आठ घायल

बिहार के बेतिया, रोहतास और बेगूसराय में तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ से अधिक लोग घायल हुए हैं। तेज रफ्तार और लापरवाही इन घटनाओं की वजह मानी जा रही है।

Bihar
परिजनों में मचा कोहराम
© REPOTER
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BETTIAH/ROHTAS/BEGUSARAI: बिहार में तेज रफ्तार और लापरवाह वाहन चालकों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य के अलग-अलग जिलों से एक ही दिन में तीन भीषण सड़क हादसों की खबरें सामने आई हैं। बेतिया,रोहतास और बेगूसराय में हुए इन हादसों में दो लोगों की मौत हो गई जबकि आठ से अधिक लोग घायल हो गए।


बेतिया: बोलेरो और बाइक की टक्कर, एक की मौत

पहली घटना पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया-लौरिया मुख्य मार्ग (NH-727) पर स्थित बनकटवा गांव के समीप पुल के पास घटी। जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार बोलेरो और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।


मृतक की पहचान मुस्तफा मियां (45 वर्ष) के रूप में हुई है, जो चौतरवा थाना क्षेत्र के पहाड़ी मझौआ गांव के निवासी थे। वे अपने बेटे इस्माइल आलम की ITI फीस जमा कराने बेतिया जा रहे थे। हादसे के बाद बोलेरो चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लौरिया अस्पताल भेजा।


रोहतास: अनियंत्रित बस की ट्रक से टक्कर, आठ घायल

दूसरी घटना रोहतास जिले के काराकाट थाना क्षेत्र अंतर्गत जोरावरपुर गांव की है। यहां डेहरी से आरा जा रही एक यात्री बस सड़क किनारे खड़ी बालू लदी ट्रक से टकरा गई। हादसे में पांच महिलाओं सहित कुल आठ यात्री घायल हो गए।गंभीर रूप से घायल तीन यात्रियों को सदर अस्पताल सासाराम रेफर किया गया है। घायलों में भोजपुर के सुमन यादव, सासाराम के शिवनारायण राम और दिनारा की मंजू देवी शामिल हैं।


बेगूसराय: NH-31 पर ट्रक की चपेट में महिला की मौत

तीसरी घटना बेगूसराय जिले के NH-31 पर हुई। यहां गुड़िया देवी (45 वर्ष) नामक महिला की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई, जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतका अपने मायके डंडारी थाना क्षेत्र के तेतरी गांव से ससुराल चकबल्ली, मटिहानी थाना लौट रही थीं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल भेज दिया है, जहां उनके बेटे का इलाज भी चल रहा है। इस दुर्घटना से परिवार में मातम का माहौल है।




टैग्स