ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

बिहार : रिसेप्शन पार्टी से लौट रहे थे जीजा और दो साले, रास्ते में भीषण सड़क हादसे में तीनों की हो गई मौत

MADHEPURA : खबर मधेपुरा से है, जहां भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना मधेपुरा-सिंहेश्वर मुख्य मार्ग के पथराहा के पास NH-106 की है। यहां बुधवार की देर रात का

बिहार : रिसेप्शन पार्टी से लौट रहे थे जीजा और दो साले, रास्ते में भीषण सड़क हादसे में तीनों की हो गई मौत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MADHEPURA : खबर मधेपुरा से है, जहां भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना मधेपुरा-सिंहेश्वर मुख्य मार्ग के पथराहा के पास NH-106 की है। यहां बुधवार की देर रात कार और बाइक की जबरदस्त टक्कर हो गई। जिससे आग लगने से तीन युवकों की झुलसने गए। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। ग्रामीण तीनों युवकों को स्थानीय अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


बताया जा रहा है कि तीनों युवक एक रिसेप्शन पार्टी में शामिल होकर बिहारीगंज से अपने घर लौट रहे थे इसी दौरान यह हादसा हो गया। तीनों युवक रिश्ते में जीजा-साले बताए जा रहे हैं। मृतकों की पहचान सदर थाना क्षेत्र के मरुआहा निवासी सानू कुमार, सिंहेश्वर निवासी रवि कुमार और सुमन कुमार के रूप में हुई है। सानू और सुमन रिश्ते में साला बहनोई लगते थे। घटना के बाद मृतकों के घर में कोहराम मच गया है।


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले के छानबीन में जुट गई है। इधर, हादसे की जानकारी मिलने के बाद पूर्व सांसद पप्पू यादव भी मौके पर पहुंच गए और घटना की जानकारी ली और सरकार से घटना की जांच कराने की मांग की।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें