ब्रेकिंग
Bihar News: पितृपक्ष महासंगम मेले की तैयारी तेज, 5 जिलों से 10 BAS अफसर गया में प्रतिनियुक्त...पटना में गणेश चतुर्थी की धूम, लालबाग के राजा ने पहना 55 लाख का मुकुट; राज्यपाल ने उतारी आरतीसाइबर ठगों से सावधान: शादी का कार्ड डाउनलोड करते ही खाते से उड़ गए 1.76 लाख रुपये, WhatsApp पर आया था APK मैसेजUCC को लेकर NDA में बढ़ा घमासान: JDU बोली- बिहार में नहीं लागू होगा, BJP ने कहा- शाह ने कहा है तो होकर रहेगा; मांझी-चिराग-कुशवाहा ने नहीं खोले पत्तेगुजरात में नाले का भी पानी बढ़ जाता तो PM पहुंच जाते, बिहार से भेदभाव क्यों? NDA सरकार से तेजस्वी का सवालBihar News: पितृपक्ष महासंगम मेले की तैयारी तेज, 5 जिलों से 10 BAS अफसर गया में प्रतिनियुक्त...पटना में गणेश चतुर्थी की धूम, लालबाग के राजा ने पहना 55 लाख का मुकुट; राज्यपाल ने उतारी आरतीसाइबर ठगों से सावधान: शादी का कार्ड डाउनलोड करते ही खाते से उड़ गए 1.76 लाख रुपये, WhatsApp पर आया था APK मैसेजUCC को लेकर NDA में बढ़ा घमासान: JDU बोली- बिहार में नहीं लागू होगा, BJP ने कहा- शाह ने कहा है तो होकर रहेगा; मांझी-चिराग-कुशवाहा ने नहीं खोले पत्तेगुजरात में नाले का भी पानी बढ़ जाता तो PM पहुंच जाते, बिहार से भेदभाव क्यों? NDA सरकार से तेजस्वी का सवाल

Bihar: खनन माफियाओं का वन विभाग की टीम पर हमला, रेंजर समेत 7 जख्मी

Bihar: बगहा के रामनगर में खनन माफियाओं ने वन विभाग की टीम पर हमला कर दिया है। जिसमें फॉरेस्ट रेंजर समेत 7 लोग जख्मी हुए, सरकारी वाहन और मोबाइल क्षतिग्रस्त।

Bihar
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar: बिहार के बगहा जिले के रामनगर में खनन माफियाओं ने वन विभाग की टीम पर हमला बोल दिया। रामनगर के मठिया गांव में अवैध खनन की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची वन विभाग की टीम पर खनन माफियाओं ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में फॉरेस्टर बृजलाल कुमार बैठा समेत सात लोग जख्मी हो गए। माफियाओं ने सरकारी वाहन और मोबाइल को भी तोड़ दिया। गोवर्धना रेंजर सत्यम कुमार ने इस घटना की पुष्टि की है और बताया कि माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


गोवर्धना रेंजर सत्यम कुमार के मुताबिक, वन विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि रामनगर के मठिया गांव में अवैध खनन हो रहा है। इस सूचना के आधार पर मंगलवार सुबह करीब 5 बजे वन विभाग की एक टीम छापेमारी के लिए मौके पर पहुंची। टीम में फॉरेस्टर बृजलाल कुमार बैठा और अन्य वनकर्मी शामिल थे। जैसे ही टीम ने खनन माफियाओं को रोकने की कोशिश की, माफियाओं ने अचानक धारदार हथियारों से हमला बोल दिया।


इस हमले में फॉरेस्टर बृजलाल समेत सात वनकर्मी बुरी तरह जख्मी हो गए। माफियाओं ने वन विभाग की सरकारी गाड़ी और कर्मचारियों के मोबाइल फोन को भी तोड़ दिया। हमले के बाद माफिया मौके से फरार हो गए। जख्मी वनकर्मियों को तुरंत स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। 


रेंजर सत्यम कुमार ने बताया कि इस घटना के बाद माफियाओं को चिह्नित करने का काम शुरू कर दिया गया है। उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। सत्यम कुमार ने कहा, “वन विभाग जंगल और प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। इस तरह के हमले हमारा हौसला नहीं तोड़ सकते। माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।”  


दीपक राज की रिपोर्ट