ब्रेकिंग
Bihar News : सुप्रीम कोर्ट से BJP विधायक राजू कुमार सिंह को बड़ी राहत, 4 साल की सजा पर लगी रोक; क्या बच गई विधायकी?✦Bihar News : बेगूसराय में छठ के दिन खूनी खेल! कान पकड़कर माफी मांगता रहा भाई, फिर भी बदमाशों ने भाई-बहन को मारी गोली✦Bihar News : मोतिहारी में छठ की खुशियों पर लगा ग्रहण! घाट की सफाई के बाद तालाब में नहाने गए युवक की डूबने से मौत, पत्नी और 3 बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल✦Bihar News : कटिहार में छठ घाट से लौटते ही खूनी हमला! 19 साल के युवक के सीने में मारी गोली, करीब 20 राउंड फायरिंग से दहला गांव✦Bihar News: छठ का प्रसाद जूठा करने पर मां का खौफनाक गुस्सा! 4 साल की बेटी को पीटा, अस्पताल में हुई मौत✦Bihar News : सुप्रीम कोर्ट से BJP विधायक राजू कुमार सिंह को बड़ी राहत, 4 साल की सजा पर लगी रोक; क्या बच गई विधायकी?✦Bihar News : बेगूसराय में छठ के दिन खूनी खेल! कान पकड़कर माफी मांगता रहा भाई, फिर भी बदमाशों ने भाई-बहन को मारी गोली✦Bihar News : मोतिहारी में छठ की खुशियों पर लगा ग्रहण! घाट की सफाई के बाद तालाब में नहाने गए युवक की डूबने से मौत, पत्नी और 3 बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल✦Bihar News : कटिहार में छठ घाट से लौटते ही खूनी हमला! 19 साल के युवक के सीने में मारी गोली, करीब 20 राउंड फायरिंग से दहला गांव✦Bihar News: छठ का प्रसाद जूठा करने पर मां का खौफनाक गुस्सा! 4 साल की बेटी को पीटा, अस्पताल में हुई मौत

Bihar Politics : लैंड फॉर जॉब मामले में आज होगी अहम सुनवाई, बढ़ेगी लालू परिवार की मुश्किलें या मिलेगी राहत

Bihar Politics : राजद सु्प्रीमो लालू यादव की मुश्किलें एक बार फिर से बढ़ सकती है। इसकी वजह यह है कि लालू के ऊपर चल रहे लैंड फॉर जॉब मामले में आज यानी 23 दिसंबर को दिल्ली के राउज एवे

Bihar Politics : लैंड फॉर जॉब मामले में आज होगी अहम सुनवाई, बढ़ेगी लालू परिवार की मुश्किलें या मिलेगी राहत
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Bihar Politics : राजद सु्प्रीमो लालू यादव की मुश्किलें एक बार फिर से बढ़ सकती है। इसकी वजह यह है कि लालू के ऊपर चल रहे लैंड फॉर जॉब मामले में आज यानी 23 दिसंबर को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई होनी है। मालूम हो कि इसके पहले 30 नवंबर को इस मामले में सुनवाई होनी थी लेकिन सुनवाई टल गई और अब आज 23 दिसंबर को इस मामले में सुनवाई होनी है। दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में लैंड फॉर जॉब मामले में सुनवाई होगी। 


दरअसल, लैंड फॉर जॉब मामले में लालू परिवार के पांच सदस्य आरोपी हैं। जिसमें खुद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, मीसा भारती और हेमा यादव शामिल हैं। वहीं कोर्ट ने तेज प्रताप यादव के खिलाफ भी समन जारी किया था। उसके बाद 7 अक्टूबर को पहली बार तेजप्रताप यादव इस मामले में कोर्ट में पेश हुए थे।


जानकारी हो कि 7 अक्टूबर को हुई सुनवाई में कोर्ट से लालू परिवार समेत सभी 9 आरोपियों को जमानत मिल गई थी। दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने सभी को 1-1 लाख के निजी मुचलके पर बेल दी थी। लेकिन, कोर्ट ने सभी को पासपोर्ट सरेंडर करने के निर्देश दिए थे। इसके साथ ही मामले में सुनवाई को लेकर अगली तारीख भी तय की गई थी। 


इसी साल शुरुआती महीने 20 जनवरी 2024 में ई़डी की दिल्ली और पटना के अधिकारी ने लालू यादव और तेजस्वी यादव ने करीब 10 घंटे तक पूछताछ की थी। साथ ही 30 जनवरी को ईडी ने तेजस्वी यादव  से भी 10 से 11 घंटे पूछताछ की थी। लैंड फॉर जॉब घोटाले से जुड़े मामले में सीबीआई को 30 सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति मांगी थी जो उसे मिल गई। 


गौरतलब हो कि राजद प्रमुख और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद ने वर्ष 2004 से 2009 के बीच रेल मंत्री रहते बगैर किसी विज्ञापन के कई लोगों को रेलवे में नौकरियां दी। नौकरी देने के बदले उनसे या उनके परिवार के सदस्यों से लालू प्रसाद ने उनकी जमीनें अपने परिवार के नाम पर लिखवा ली। इस मामले की जांच बाद में सीबीआई ने शुरू की। जांच के दौरान यह बात सामने आई कि रेलवे ग्रुप डी में नौकरी देने के एवज में संबंधित लोगों से राबड़ी देवी, मीसा भारती, हेमा यादव और दिल्ली की एके इंफोसिस्टम प्रा. लि. कंपनी के नाम पर पांच सेल डीड जबकि दो गिफ्ट डीड के जरिये 015,292 वर्ग फुट जमीन लिखवाई गई।