ब्रेकिंग
हादसों का सोमवार: लखीसराय से उज्जैन और बंगाल से महाराष्ट्र तक हाहाकार, कहीं भगदड़ तो कहीं आग का तांडवदशरथ मांझी की पुण्यतिथि पर RJD कार्यालय में जुटे दलित-महादलित समाज के लोग, भारत रत्न दिये जाने की उठी मांगबूढ़ी गंडक नदी में नहाने गए दो लड़के डूबे, SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी; परिजनों में मचा कोहरामअभ्यर्थियों के प्रदर्शन के बीच बड़ी खबर, रद्द हो सकती है 14वीं JPSC परीक्षा, कई मुद्दों पर बनी सहमतिउपेंद्र कुशवाहा का बड़ा ऐलान, राजगीर में 20 से 22 अगस्त तक होगा ‘विमर्श शिविर’, शिक्षा सुधार और संगठन विस्तार पर मंथनहादसों का सोमवार: लखीसराय से उज्जैन और बंगाल से महाराष्ट्र तक हाहाकार, कहीं भगदड़ तो कहीं आग का तांडवदशरथ मांझी की पुण्यतिथि पर RJD कार्यालय में जुटे दलित-महादलित समाज के लोग, भारत रत्न दिये जाने की उठी मांगबूढ़ी गंडक नदी में नहाने गए दो लड़के डूबे, SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी; परिजनों में मचा कोहरामअभ्यर्थियों के प्रदर्शन के बीच बड़ी खबर, रद्द हो सकती है 14वीं JPSC परीक्षा, कई मुद्दों पर बनी सहमतिउपेंद्र कुशवाहा का बड़ा ऐलान, राजगीर में 20 से 22 अगस्त तक होगा ‘विमर्श शिविर’, शिक्षा सुधार और संगठन विस्तार पर मंथन

बिहार पुलिस के पुलिसकर्मियों को मिलने वाली है बड़ी राहत, अब होगा मनचाहा तबादला

PATNA : बिहार पुलिस ने इस महीने बड़े पैमाने पर तबादले किए. लंबे समय से एक ही जिले में जमे पुलिस कर्मियों को इधर से उधर किया गया. जिसमें से कई पुलिस वाले अपने पसंद के इलाके या तो गृह जिले से काफी दूर

बिहार पुलिस के पुलिसकर्मियों को मिलने वाली है बड़ी राहत, अब होगा मनचाहा तबादला
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार पुलिस ने इस महीने बड़े पैमाने पर तबादले किए. लंबे समय से एक ही जिले में जमे पुलिस कर्मियों को इधर से उधर किया गया. जिसमें से कई पुलिस वाले अपने पसंद के इलाके या तो गृह जिले से काफी दूर हो गए. इसमें बड़ी संख्या में रिटायरमेंट के करीब वाले पुलिसकर्मियों का भी अपने पसंद के इलाके में ट्रान्सफर किया जाएगा. पुलिस मुख्यालय में इसकी कवायद शुरू हो गई है. 


तबादले के चाह रखने वाले पुलिसकर्मियों के आवेदन पर निर्णय लेने के लिए शुक्रवार को स्थानांतरण समिति की बैठक होनी थी, लेकिन सभी सदस्यों के मौजूद नहीं होने की वजह से इसे टालना पड़ा. अब बैठक की नई तारीख तय की जाएगी. बता दें अनुरोध के आधार पर तबादले में सेवानिवृत्ति की निकटता, चिकित्सीय आधार पर, पति-पत्नी के एक कार्यस्थल पर कार्य करने और अन्य खास परिस्थितियों में तबादला पर विचार किया जाता है.


वही सेवानिवृति के एक और दो साल शेष रहने पर ऐच्छिक जिला और गृह जिला में पदस्थापित करने का नियम है. इसका निर्णय मुख्यालय स्तर पर बने स्थानांतरण समिति को करना होता है. मगर लंबे समय से समिति की बैठक नहीं होने की वजह से बड़ी संख्या में आवेदन लंबित पड़े हैं. जिसको लेकर पुलिस मुख्यालय के स्तर पर स्थानांतरण को लेकर पिछले माह ही एडीजी मुख्यालय जेएस गंगवार की अध्यक्षता में तबादला के लिए कमीटी का गठन किया गया है.