ब्रेकिंग
Bihar News : अब दरभंगा में होगा सिर, मुंह और गले के कैंसर का इलाज, पटना-मुजफ्फरपुर जाने की परेशानी होगी कम; सम्राट कैबिनेट की मंजूरी✦Bihar News : छेका समारोह से लौट रहे थे सभी, तभी पुल से नदी में जा गिरी स्कॉर्पियो; बिहार के अररिया में 6 लोगों की दर्दनाक मौत✦Bihar News: जमुई के लिए 4327 करोड़ और बांका के लिए 726 करोड़, जानिए खनन से कैसे भरेगा बिहार सरकार का खजाना✦Bihar News : रिशु श्री को 'भैया' कहने वाली चैट पर ED का सवाल! IAS आनंद किशोर से 6 घंटे पूछताछ, टेंडर से लेकर पोस्टिंग तक खुली परतें✦Bihar weather : कोहरे में समाया पटना, सुबह-सुबह धुंध से ढकी सड़कें; 21 नवंबर को इन जिलों में बारिश के आसार, जानें पूरा अपडेट✦Bihar News : अब दरभंगा में होगा सिर, मुंह और गले के कैंसर का इलाज, पटना-मुजफ्फरपुर जाने की परेशानी होगी कम; सम्राट कैबिनेट की मंजूरी✦Bihar News : छेका समारोह से लौट रहे थे सभी, तभी पुल से नदी में जा गिरी स्कॉर्पियो; बिहार के अररिया में 6 लोगों की दर्दनाक मौत✦Bihar News: जमुई के लिए 4327 करोड़ और बांका के लिए 726 करोड़, जानिए खनन से कैसे भरेगा बिहार सरकार का खजाना✦Bihar News : रिशु श्री को 'भैया' कहने वाली चैट पर ED का सवाल! IAS आनंद किशोर से 6 घंटे पूछताछ, टेंडर से लेकर पोस्टिंग तक खुली परतें✦Bihar weather : कोहरे में समाया पटना, सुबह-सुबह धुंध से ढकी सड़कें; 21 नवंबर को इन जिलों में बारिश के आसार, जानें पूरा अपडेट

BJP ने सबूत जारी कर 'तेजस्वी' से पूछा- आपने PMCH के प्रभारी उपाधीक्षक से सिर्फ शो-कॉज पूछा था, लेन देन कर मामला सेट कर लिए थे क्या ?

रेप पीड़िता नाबालिग की मौत के बाद बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठे हैं। PMCH प्रभारी को हटाने पर तेजस्वी यादव और भाजपा प्रवक्ता नीरज कुमार आमने-सामने हैं। दोनों ने एक-दूसरे के दावों पर कागज़ जारी किए हैं।

Bihar PMCH controversy, रेप पीड़िता मौत बिहार, तेजस्वी यादव बनाम नीरज कुमार, बिहार स्वास्थ्य विभाग विवाद, PMCH प्रभारी उपाधीक्षक हटाया, अमंगल पांडे विवाद, बिहार राजनीति 2025
© Google
Viveka Nand
3 मिनट

Bihar News: रेप पीड़िता नाबालिग बच्ची की मौत के बाद सुशासन की सरकार कटघरे में है. भद्द पिटने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने पीएमसीएच के प्रभारी उपाधीक्षक को पद से हटा दिया है. वहीं मुजफ्परपुर के उपाधीक्षक को सस्पेंड किया गया है. पीएससीएच के प्रभारी उपाधीक्षक को हटाये जाने के मुद्दे पर नेता प्रतिपक्ष ने बड़ा दावा किया था. उन्होंने कागजात जारी कर बताया था कि मेरे स्वास्थ्य मंत्री रहते 6 सितंबर 2022 को ड्यूटी में लापरवाही के कारण जिस “प्रभारी उपाधीक्षक” को पद से हटा कर, प्रपत्र ‘क’ गठित कर स्पष्टीकरण मांगा था, हमारी सरकार जाते ही अमंगल पांडे ने उसी व्यक्ति को 𝐏𝐌𝐂𝐇 में दुबारा “उपाधीक्षक” पद पर बहाल कर दिया. इस पर भाजपा ने भी कागजात जारी कर जवाब दिया है. भाजपा प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा है कि तेजस्वी यादव मीडिया के सामने बार-बार झूठ बोल रहे हैं. 

प्रभारी उपाधीक्षक को बर्खास्त क्यों नहीं किया, लेन देन कर सेट कर लिए थे क्या ?

भाजपा प्रवक्ता नीरज कुमार ने एक्स पर तेजस्वी यादव को जवाब दिया है, लिखा है...तेजस्वी यादव जी आज कल घूम-घूम कर मीडिया के सामने लगातार झूठ बोल रहे हैं कि मैने पीएसीएच के डॉ अभिजीत की सस्पेंड कर दिया था, वर्तमान सरकार ने उन्हें एक्सटेंशन दिया. यह सरासर झूठ है कि आपने सस्पेंड किया था, आपने सिर्फ कारण बताओ नोटिस जारी किया था, 6 अक्टूबर 2022 को. मेरा आपसे प्रश्न है तेजस्वी यादव जी. आप 6 अक्टूबर 2022 के बाद 28 जनवरी 2024 तक स्वास्थ्य मंत्री के पद पर रहे.आपने क्या कार्यवाही की ? आपने इनको बर्खास्त क्यों नहीं किया ?  लेन देन कर मामला सेट कर लिए थे क्या ?  इस कारण बताओ नोटिस में आप अपने आप को मुख्यमंत्री बता रहे हैं. इस त्रुटि के लिए आपने सचिव से कोई सवाल जवाब किया ? कोई कार्यवाही की ?  भ्रम फैलाना ,झूठ की राजनीति करना बंद करिए . बिहार अब आपके झांसे में नहीं आने वाला।  

तेजस्वी यादव ने क्या आरोप लगाए थे....

तेजस्वी यादव ने कहा था...बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था को 𝐈𝐂𝐔 में भेजने के दोषी स्वास्थ्य मंत्री अमंगल पांडे व 𝐂𝐌 नीतीश कुमार हैं। मैंने स्वास्थ्य मंत्री रहते 𝟎𝟔/𝟎𝟗/𝟐𝟐 को 𝐏𝐌𝐂𝐇 के औचक निरीक्षण के दौरान ड्यूटी में लापरवाही के कारण जिसे “प्रभारी उपाधीक्षक” के पद से हटा कर, प्रपत्र ‘क’ गठित कर स्पष्टीकरण मांगा था. हमारी सरकार जाते ही अमंगल पांडे ने उसी व्यक्ति को 𝐏𝐌𝐂𝐇 में दुबारा “उपाधीक्षक” पद पर बहाल कर दिया।  अब फिर 𝐃𝐊 𝐓𝐚𝐱 गैंग उन्हें हटाने की नौटंकी कर रही है। बिहार में असीमित भ्रष्टाचार का यह जीता-जागता उदाहरण है। हमने जिसे हटाया वह दुबारा चढ़ावा चढ़ा कर वहीं बैठ गया। सबूत सामने है.



रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता