ब्रेकिंग
Dhanteras 2026: आज शाम इतने बजे से शुरू होगा पूजा का शुभ समय, खरीदारी से पहले देख लें पूरी जानकारी✦Patna Encounter : पटना में बड़ा एनकाउंटर: 3 अपराधी ढेर, मनेर SHO भी घायल; पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड से जुड़ा मामला✦Bihar News : भोजपुर में रिटायर्ड असिस्टेंट कमिश्नर हत्याकांड के शूटर का हाफ एनकाउंटर, पुलिस की जवाबी फायरिंग में लगी गोली✦मोतिहारी में रिफाइंड तेल लदे ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने चलती गाड़ी से कूदकर बचाई जान✦जिस दुकान में किया काम, उसी के गहनों की लूट की रची साजिश; मुंगेर में तीन गिरफ्तार✦Dhanteras 2026: आज शाम इतने बजे से शुरू होगा पूजा का शुभ समय, खरीदारी से पहले देख लें पूरी जानकारी✦Patna Encounter : पटना में बड़ा एनकाउंटर: 3 अपराधी ढेर, मनेर SHO भी घायल; पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड से जुड़ा मामला✦Bihar News : भोजपुर में रिटायर्ड असिस्टेंट कमिश्नर हत्याकांड के शूटर का हाफ एनकाउंटर, पुलिस की जवाबी फायरिंग में लगी गोली✦मोतिहारी में रिफाइंड तेल लदे ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने चलती गाड़ी से कूदकर बचाई जान✦जिस दुकान में किया काम, उसी के गहनों की लूट की रची साजिश; मुंगेर में तीन गिरफ्तार

बिहार : फोन पर करनी होगी गंदी बात, नहीं तो जंगल में कर देंगे ट्रान्सफर, ANM ने लगाए आरोप

JAMUI : एक एएनएम ने बीसीएम के गलत मंशा को उजागर कर दी है. रंगीन मिजाज BCM कुमार पंकज के अश्लीलता की पोल खुल गई. बता दें सदर पीएचसी में लगभग दो सालों से पोस्टेड एक एएनएम ने टा

बिहार : फोन पर करनी होगी गंदी बात, नहीं तो जंगल में कर देंगे ट्रान्सफर, ANM ने लगाए आरोप
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

JAMUI : एक एएनएम ने बीसीएम के गलत मंशा को उजागर कर दी है. रंगीन मिजाज BCM कुमार पंकज के अश्लीलता की पोल खुल गई. बता दें सदर पीएचसी में लगभग दो सालों से पोस्टेड एक  एएनएम ने टाउन थाना में आवेदन देकर बीसीएम पर कार्रवाई की मांग की है. 


बता दें टाउन थाना में दिए आवेदन में एएनएम ने साफ कहा है कि प्रलोभन देकर बीसीएम इज्जत लूटने पर तुले हुए हैं. इसके लिए तरह-तरह के प्रलोभन देने के साथ बार-बार फोन कर प्रताड़ित किया जाता है जिससे वह मानसिक तौर पर तनाव में आ चुकी हैं.


उन्होंने इसको लेकर कई बार मौखिक रूप से वरीय पदाधिकारियों को शिकायत भी कर चुकी है. लेकिन उसपर कोई कार्रवाई नहीं हुई है. जिससे और भी मनोबल बढ़ता जा रहा है. बीसीएम का बात नहीं मानने पर हमेशा उसे जंगली क्षेत्र में भेजने की धमकी दी जाती है. कहा जाता है जंगल भेज देंगे, वहीं मंगल करना. इतना ही नहीं देर रात सोने के बाद 11 बजे रात में बीसीएम कुमार पंकज ने फोन कर मेरे साथ जबरन अश्लील बातें करते हैं और जब फोन काट दिया जाता है तो बार-बार फोन कर दबाव बनाया जाता है. इसलिए उन्होंने थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाते हुए बीसीएम पर कार्रवाई की मांग की है.

टैग्स