ब्रेकिंग
70 करोड़ के नकली सिक्कों की फैक्ट्री का पर्दाफाश, अंतरराज्यीय गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तारमुजफ्फरपुर में 18 राउंड फायरिंग: स्कूल के गेट पर चिपकाया धमकीभरा पर्चा, लिखा..पचास लाख तैयार रखो वर्ना सारा गोली देह में उतार देंगेशुभेंदु सरकार का बड़ा एक्शन: पश्चिम बंगाल के 252 मदरसों को बंद करने का आदेश, 100 को नोटिसजस्टिस वी. कामेश्वर राव बने पटना हाईकोर्ट के 49वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ; समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी हुए शामिलबिहार के सरकारी स्कूलों में लगेंगे सोलर पैनल, स्मार्ट क्लास से कंप्यूटर लैब तक अब नहीं होगी बिजली की परेशानी70 करोड़ के नकली सिक्कों की फैक्ट्री का पर्दाफाश, अंतरराज्यीय गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तारमुजफ्फरपुर में 18 राउंड फायरिंग: स्कूल के गेट पर चिपकाया धमकीभरा पर्चा, लिखा..पचास लाख तैयार रखो वर्ना सारा गोली देह में उतार देंगेशुभेंदु सरकार का बड़ा एक्शन: पश्चिम बंगाल के 252 मदरसों को बंद करने का आदेश, 100 को नोटिसजस्टिस वी. कामेश्वर राव बने पटना हाईकोर्ट के 49वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ; समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी हुए शामिलबिहार के सरकारी स्कूलों में लगेंगे सोलर पैनल, स्मार्ट क्लास से कंप्यूटर लैब तक अब नहीं होगी बिजली की परेशानी

बिहार का वर्ल्ड क्लास हेल्थ सिस्टम देखिए: मेडिकल कॉलेज में परिजन ने हाथ से पकड़ी स्लाइन की बोतल, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल

Bihar News: पावापुरी मेडिकल कॉलेज में मरीज के परिजन को हाथ से स्लाइन की बोतल पकड़ने की मजबूरी ने बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली को उजागर कर दिया। वीडियो वायरल, जांच के आदेश दिए गए।

Bihar News
© social media
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: बिहार के नालंदा स्थित पावापुरी मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली का एक शर्मनाक मामला सामने आया है। वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला मरीज के लिए स्लाइन की बोतल अपने हाथ से पकड़े खड़ी है, क्योंकि अस्पताल में स्लाइन स्टैंड उपलब्ध नहीं था।


यह वीडियो 4 सितंबर की रात का बताया जा रहा है, जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला साफ तौर पर कह रही है कि बार-बार मांगने के बावजूद स्लाइन स्टैंड नहीं दिया गया। मजबूरी में हाथ में बोतल पकड़े खड़ी हूं। हालांकि फर्स्ट बिहार इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।


दरअसल, मामला रहुई थाना क्षेत्र के मोहिद्दीनपुर गांव निवासी अनिल रविदास से जुड़ी है। अनिल 4 सितंबर की सुबह सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था और उसे पावापुरी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। वीडियो में देखा जा सकता है कि अनिल स्ट्रेचर पर लेटा हुआ है और उसके परिजन, संभवतः पत्नी या बहन, स्लाइन की बोतल हाथ में पकड़े खड़ी है। 


वीडियो रिकॉर्ड कर रहे व्यक्ति के पूछने पर महिला ने कहा कि डॉक्टर स्लाइन लगाकर चले गए, अब तक कोई दोबारा देखने नहीं आया है। अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. अजय कुमार ने कहा कि उन्हें इस मामले की जानकारी वायरल वीडियो के माध्यम से हुई है। उन्होंने कहा कि हम मामले की जांच करा रहे हैं। जो भी कर्मी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।


यह घटना न केवल चिकित्सा व्यवस्था की लचर स्थिति को उजागर करती है, बल्कि मानवीय संवेदनाओं की कमी को भी सामने लाती है। स्वास्थ्य जैसी महत्वपूर्ण सेवा में इस तरह की लापरवाही निंदनीय है। स्लाइन जैसी बुनियादी सुविधा के लिए मरीज के परिजन को घंटों खड़े रहना पड़ रहा है, जो सरकारी अस्पतालों की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा करता है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता