ब्रेकिंग
CM Samrat का बड़ा ऐलान! 498 करोड़ से बदलेगा पटना का न्यू मार्केट, मिलेंगी ये आधुनिक सुविधाएं✦साड़ी पहनकर AK-47 चलाने वाली IPS अंकिता शर्मा कौन हैं? पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल ने बताया खतरनाक✦पवन सिंह-अक्षरा सिंह के बीच बढ़ी नजदीकी तो ज्योति सिंह ने फिर कसा तंज? लिखा- ‘मर्यादा दोनों तरफ से निभाई जाती है, संस्कार का बोझ सिर्फ हमें मत सिखाओ...' ✦Aadhaar Card Download: जेब में नहीं है आधार तो भी नहीं होगी परेशानी, मोबाइल से ऐसे डाउनलोड करें e-Aadhaar✦Rajgir Mahotsav 2026 : राजगीर महोत्सव में लगेगा मनोरंजन का तड़का! बॉलीवुड नाइट, सूफी संगीत और तांगा दौड़ से गुलजार होंगी शामें✦CM Samrat का बड़ा ऐलान! 498 करोड़ से बदलेगा पटना का न्यू मार्केट, मिलेंगी ये आधुनिक सुविधाएं✦साड़ी पहनकर AK-47 चलाने वाली IPS अंकिता शर्मा कौन हैं? पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल ने बताया खतरनाक✦पवन सिंह-अक्षरा सिंह के बीच बढ़ी नजदीकी तो ज्योति सिंह ने फिर कसा तंज? लिखा- ‘मर्यादा दोनों तरफ से निभाई जाती है, संस्कार का बोझ सिर्फ हमें मत सिखाओ...' ✦Aadhaar Card Download: जेब में नहीं है आधार तो भी नहीं होगी परेशानी, मोबाइल से ऐसे डाउनलोड करें e-Aadhaar✦Rajgir Mahotsav 2026 : राजगीर महोत्सव में लगेगा मनोरंजन का तड़का! बॉलीवुड नाइट, सूफी संगीत और तांगा दौड़ से गुलजार होंगी शामें

Bihar Bhumi: बिहार में जमीन माफियाओं के खिलाफ जीरो टॉलरेंस, अंचल कार्यालयों में पारदर्शिता और दलालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश

Bihar Bhumi: बिहार के पटना जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन ने अंचल कार्यालयों में जमीन माफियाओं पर सख्त कार्रवाई, पारदर्शिता और सीसीटीवी निगरानी के निर्देश दिए। जीरो टॉलरेंस नीति के तहत एफआईआर सहित कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Bihar Bhumi
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Bhumi: बिहार के उपमुख्यमंत्री और राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री विजय सिन्हा लगातार जमीन माफियाओं के खिलाफ कड़े कदम उठा रहे हैं। पटना के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने अंचल अधिकारियों, भूमि सुधार डिप्टी कलेक्टर और अनुमंडल पदाधिकारियों को राजस्व कार्यों में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करने का सख्त निर्देश दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अंचल कार्यालयों में बिचौलियों, दलालों या मुंशी की कोई भूमिका नहीं होगी।


जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी अंचल कार्यालयों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं, ताकि किसी भी दलाल की गतिविधि पर पूरी तरह रोक लग सके। जमीन माफियाओं की पहचान होने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। नगर क्षेत्र के अंचल कार्यालयों में संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी को विशेष औपचारिक निगरानी सुनिश्चित करने का आदेश भी दिया गया है। साथ ही, जमीन माफियाओं की पहचान होने पर अंचल अधिकारी भारतीय दंड संहिता की सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करेंगे।


जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि जिला स्तर से एडिशनल कलेक्टर और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी अंचल कार्यालयों की गतिविधियों का नियमित मॉनिटरिंग करेंगे। इलाके में भ्रमण के दौरान अगर किसी दलाल या मुंशी की पहचान होती है, तो धोखाधड़ी, आपराधिक षड्यंत्र और सरकारी कार्य में बाधा के आरोप में स्थानीय थाना में तत्काल प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।


सभी दाखिल-खारिज और परिमार्जन जैसे आवेदनों को निर्धारित समय-सीमा में निपटाने और नापीवाद एवं अतिक्रमण से जुड़े मामलों को तत्परता से निबटाने का भी निर्देश दिया गया है। इसका उद्देश्य आम नागरिकों को लोक सेवाओं और योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।


जिलाधिकारी ने दो टूक कहा कि राजस्व कार्यों सहित जनहित के सभी मामलों में किसी भी स्तर की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जीरो टॉलरेंस नीति के तहत जमीन माफियाओं के खिलाफ एफआईआर सहित कड़ी कार्रवाई लगातार जारी है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता