ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

Flood in Patna: पटना के इस इलाके में बाढ़ का भारी खतरा, केंद्रीय जल आय़ोग ने जारी किया हाई अलर्ट

बिहार में दो दिनों से बरसात के कारण कई नदियां उफान पर हैं. अब आलम ये है कि पटना के एक हिस्से पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है. केंद्रीय जल आयोग ने हाई अलर्ट जारी किया, हालात तेजी से बिगड़ रहे हैं.

Bihar
बाढ़ का भीषण खतरा
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार में मौसम ने करवट लेने के बाद कई जिलों में जमकर बारिश हुई है और इसकी वजह से राज्य की कई नदियां उफान पर हैं . राज्य के कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात हैं. लेकिन अब पटना में भी खतरा आ पहुंचा है. केंद्रीय जल आयोग ने पटना के एक हिस्से में बाढ़ के खतरे की गंभीर चेतावनी दी है. 


पटना के धनरूआ-मसौढी इलाके में बाढ़ का भीषण खतरा

केंद्रीय जल आयोग ने पटना के धनरूआ और मसौढ़ी इलाके में बाढ़ का भीषण खतरे की चेतावनी जारी है. केंद्रीय जल आयोग की ओर से जारी अलर्ट में कहा गया है कि दरधा नदी भारी उफान पर है. इसलिए पटना के एक बड़े हिस्से में बाढ़ का गंभीर खतरा हो गया है. दरधा नदी ने दो दिनों से जहानाबाद जिले में तबाही मचायी थी, अब उसका जलस्तर पटना में बेहद खतरनाक हो गया है. 


केंद्रीय जल आयोग की चेतावनी

केंद्रीय जल आयोग ने कहा है कि पटना जिले के कोल्हाचक में बहने वाली दरधा नदी, आज शाम 8:00 बजे भीषण बाढ़ की स्थिति में बह रही है. गुरूवार की शाम 8:00 बजे इसका जलस्तर 55.99 मीटर दर्ज किया गया. सबसे खतरनाक बात ये है कि दरधा नदी का जलस्तर 40 मिमी  प्रति घंटा की दर से बढ़ रहा है. नदी का जलस्तर  खतरे के निशान 55.48 मीटर से 0.51 मीटर ऊपर है. अब तक कोल्हाचक में दरधा नदी का सबसे ज्यादा जलस्तर  55.99 मीटर रहा है. 2019 में दरधा नदी का जलस्तर 55.99 मीटर मापा गया था. लेकिन आज रात ही नदी का जलस्तर अपने पुराने रिकार्ड को पार कर जायेगा. ऐसे में पटना के एक हिस्से में बाढ़ की तबाही आ सकती है. केंद्रीय जल आय़ोग ने इसका अलर्ट दिया है.


इन इलाकों में मच सकती है तबाही

कोल्हाचक गांव पटना के धनरूआ इलाके में पड़ता है. अगर नदी से पानी बाहर आया तो धनरूआ से लेकर मसौढ़ी के बड़े हिस्से में बाढ़ आ सकती है. खास बात ये भी है कि इन इलाकों के लोगों को बाढ़ का सामना करने का अनुभव नहीं है. लिहाजा उन्हें ज्यादा परेशानी हो सकती है.


दो दिनों से उफान पर है दरधा नदी

बता दें कि दरधा एक बरसाती नदी है जो जहानाबाद से पटना जिले के एक हिस्से में प्रवेश करती है. भारी बारिश के कारण दरधा  नदी दो दिनों से उफान पर है. नदी में उफान के कारण जहानाबाद के कई हिस्सों में बाढ़ के हालात बन गये हैं. दरधा नदी का पानी जहानाबाद शहर के निचले इलाके के कई घरों में घुस गया है. जहानाबाद शहर के जाफरगंज पुलिया पर नदी का पानी चढ़ने से एसएस कॉलेज जाने वाली सड़क से आवाजाही ठप हो गई है.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें