ब्रेकिंग
बिहार में सोन नदी का जलस्तर बढ़ा, इंद्रपुरी बराज के 25 गेट खोले गए; 24 घंटे हो रही निगरानीझारखंड में भीषण सड़क हादसा, ऑटो और कंटेनर की आमने-सामने टक्कर में 7 लोगों की मौतशिक्षक के पास नकली नोटों का बड़ा भंडार, औरंगाबाद में लाखों के जाली नोट बरामद; दो गिरफ्तारबांकीपुर जीत के बाद जन सुराज का जोश हाई, फिर से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर; MLC और पंचायत चुनाव पर फोकसNSMCH में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, सुरक्षा कर्मियों को किया गया सम्मानित; छात्र-छात्राओं ने बांधा समांबिहार में सोन नदी का जलस्तर बढ़ा, इंद्रपुरी बराज के 25 गेट खोले गए; 24 घंटे हो रही निगरानीझारखंड में भीषण सड़क हादसा, ऑटो और कंटेनर की आमने-सामने टक्कर में 7 लोगों की मौतशिक्षक के पास नकली नोटों का बड़ा भंडार, औरंगाबाद में लाखों के जाली नोट बरामद; दो गिरफ्तारबांकीपुर जीत के बाद जन सुराज का जोश हाई, फिर से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर; MLC और पंचायत चुनाव पर फोकसNSMCH में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, सुरक्षा कर्मियों को किया गया सम्मानित; छात्र-छात्राओं ने बांधा समां

बिहार: पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो लड़कियों की मौत, घोंघा चुनने के दौरान हुआ हादसा

BEGUSARAI: खबर बेगूसराय से आ रही है, जहां पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो युवतियों की दर्दनाक मौत हो गई है। दोनों युवती बहियार में पानी भरे गड्ढे में घोंघा चुनने गई थीं, तभी दोनों ग

बिहार: पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो लड़कियों की मौत, घोंघा चुनने के दौरान हुआ हादसा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: खबर बेगूसराय से आ रही है, जहां पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो युवतियों की दर्दनाक मौत हो गई है। दोनों युवती बहियार में पानी भरे गड्ढे में घोंघा चुनने गई थीं, तभी दोनों गहरे पानी में चली गई और दोनों की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के मटिहानी गांव के बहियार की है।


बताया जा रहा है कि मटिहानी गांव निवासी विनोद महतो की शादीशुदा बेटी मनीषा कुमारी और भूषण महतो की बेटी कुंती कुमारी शुक्रवार की सुबह घोंघा चुनने गई थी। इसी दौरान दोनों गहरे पानी में चली गई। दोनों को डूबते हुए देख लोगों ने काफी मशक्कत के बाद दोनों को पानी से बाहर निकाला और इलाज के लिए खोदावंदपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।


इस घटना के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही खोदावंदपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस दौरान घटनास्थल पर काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही है। उधर, मृतकों के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।



रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता