ब्रेकिंग
एक विवाह ऐसा भी: फेसबुक-इंस्टाग्राम से शुरू हुई प्रेम कहानी, अलीशा ने जोगेंद्र संग लिए सात फेरे'May I Help You' बना मजाक! जमुई स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान सोते मिले पुलिसकर्मी, वंदे भारत के गुजरने के बाद भी नहीं खुली नींद 'थानेदार' के सिर पर किस अफसर का था हाथ ? मोतिहारी पुलिस के मुट्ठी भर अधिकारियों ने वर्दी को बनाया दागदार ! 35 लाख की 'फिरौती' वसूली में जांच की आंच कहां तक जाएगी...आरजेडी नेता के चार ठिकानों पर सेल्स टैक्स विभाग का सर्वे, कारोबार से जुड़े दस्तावेजों की हुई गहन जांचBihar News: पटना के RCD कार्यपालक अभियंता को मिली सजा...सड़क निर्माण में गड़बड़ी के आरोप साबित...एक विवाह ऐसा भी: फेसबुक-इंस्टाग्राम से शुरू हुई प्रेम कहानी, अलीशा ने जोगेंद्र संग लिए सात फेरे'May I Help You' बना मजाक! जमुई स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान सोते मिले पुलिसकर्मी, वंदे भारत के गुजरने के बाद भी नहीं खुली नींद 'थानेदार' के सिर पर किस अफसर का था हाथ ? मोतिहारी पुलिस के मुट्ठी भर अधिकारियों ने वर्दी को बनाया दागदार ! 35 लाख की 'फिरौती' वसूली में जांच की आंच कहां तक जाएगी...आरजेडी नेता के चार ठिकानों पर सेल्स टैक्स विभाग का सर्वे, कारोबार से जुड़े दस्तावेजों की हुई गहन जांचBihar News: पटना के RCD कार्यपालक अभियंता को मिली सजा...सड़क निर्माण में गड़बड़ी के आरोप साबित...

पंचायत चुनाव : मुखिया जी को मिलेगा चूड़ी और टॉफी, जिला परिषद के सदस्यों को लेडी पर्स से लेकर स्लेट तक का सिंबल

PATNA : बिहार में पंचायत चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग युद्धस्तर पर तैयारी में जुटा है। आयोग की तरफ से लगभग यह साफ किया जा चुका है कि पंचायत चुनाव 10 चरणों में कराए जाएंगे

पंचायत चुनाव : मुखिया जी को मिलेगा चूड़ी और टॉफी, जिला परिषद के सदस्यों को लेडी पर्स से लेकर स्लेट तक का सिंबल
Editor
2 मिनट

PATNA : बिहार में पंचायत चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग युद्धस्तर पर तैयारी में जुटा है। आयोग की तरफ से लगभग यह साफ किया जा चुका है कि पंचायत चुनाव 10 चरणों में कराए जाएंगे। एक सप्ताह के अंदर हर जिले में ईवीएम भी उपलब्ध करा दिया जाएगा। आयोग ने अब एक बड़ा कदम उठाते हुए पंचायत चुनाव के लिए उम्मीदवारों को दिए जाने वाले सिंबल भी तय कर दिए हैं।  आयोग ने मुखिया के लिए अलग और जिला परिषद सदस्यों के लिए अलग-अलग चुनाव चिन्ह तय किए गए हैं। 


राज्य निर्वाचन आयोग ने मुखिया पद के लिए 36 चुनाव चिन्ह तय किये हैं। ग्राम पंचायत के मुखिया पद के लिए चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के लिए बैगन, ब्रश, चिमनी, कैमरा, मोमबत्तियां, काठगाड़ी, ब्लैक बोर्ड, मोतियों की माला, ढोलक, कलम और दावात, टेंपु, पुल,  गाजर, बाल्टी, मोर, हंसिया, जग, केतली, कुंआ, सेव, डीजल पंप, सीटी, चुड़यां, टोकरी, जंजीर, टेलीविजन, ऊंट, किताब, तोता, वायुयान, उगता हुआ सूरज, खजूर का पेड़, पपीता, टॉफी, छड़ी, मोबाईल सिंबल  तय किया गया है।



वहीं जिला परिषद सदस्य के लिए 20 चिन्ह तय किये गए हैं। पंचायत चुनाव में जिला परिषद सदस्य पद के चुनाव के लिए जो सिंबल रखे गए हैं उनमें अंगुर का गुच्छा, सिलाई की मशीन, स्लेट, मछली, वैन, मेज, टेबुल लैंप, गैस का चूल्हा, पतंग, लेडी पर्स, लेटर बॉक्स, ताला और चाबी, मक्का, आरी, कांच का गिलास, हारमोनियम, टोप, जलता हुआ दीया, प्रेशर कुकर, रेल का इंजन शामिल हैं।

टैग्स