ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

मुखिया चुनाव में दारोगा और इंस्पेक्टर को दिए जायेंगे 500 रुपये, जानिए ASI और ड्राइवर को कितना मिलेगा

PATNA : बिहार में पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं. मुखिया, सरपंच, जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य समेत 6 पदों के लिए एकसाथ चुनाव होने वाला है. चुनाव की तैयारी अंत

मुखिया चुनाव में दारोगा और इंस्पेक्टर को दिए जायेंगे 500 रुपये, जानिए ASI और ड्राइवर को कितना मिलेगा
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार में पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं. मुखिया, सरपंच, जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य समेत 6 पदों के लिए एकसाथ चुनाव होने वाला है. चुनाव की तैयारी अंतिम चरणों में है. राज्य निर्वाचन आयोग ने गाइड लाइन भी जारी कर दी है. पंचायती राज विभाग ने पंचायत चुनाव में ड्यूटी लगने पर कर्मचारियों को कितने रुपये दिए जायेंगे, इसका आदेश जारी कर दिया है.


पंचायती राज विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक बिहार पंचायत चुनाव-2021 में प्रतिनियुक्त होने वाले पीठासीन पदाधिकारियों को प्रशिक्षण में भाग लेने और मदतान-मतगणना में कार्य करने के लिए प्रतिदिन 500 के हिसाब से भत्ता मिलेगा. विभाग की ओर से जारी किए गए आदेश के मुताबिक दारोगा और इंस्पेक्टर को 500 रुपये दिए जायेंगे.


विभाग ने बताया कि इन अधिकारियों का प्रशिक्षण अधिकतम 3 दिन तक चलेगा. एएसआई और मतदान अधिकारी को 375 रुपये, चतुर्थवर्गीय कर्मचारी को 250 रुपये, सरकारी चालक को 375 रुपये और मतगणना सहायक को 375 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से भत्ता मिलेगा. मतदान के लिए माइक्रोप्रेक्षक को एकमुश्त 2000 रुपये दिए जायेंगे. होमगार्ड को निर्धारित दर से दैनिक भत्ता मिलेगा. चौकीदार, दफादार, दलपति को प्रतिदिन 250 रुपये के हिसाब से भत्ता मिलेगा.


आपको बता दें कि निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने को लेकर आयोग ने बड़ा निर्णय लिया है. मुखिया चुनाव को देखते हुए सभी थानेदारों को स्पेशल टास्क सौंपा गया है. उन्हें कहा गया है कि मुखिया चुनाव में किसी भी प्रकार की कोई गड़बड़ी न हो, इस बात को ध्यान में रखते हुए सभी थानाध्यक्षों को वैसे लोगों पर शिकंजा कसने को कहा गया है, जिनकी छवि ख़राब है, जो आपराधिक छवि और गुंडे-मवाली हैं. 


मुखिया चुनाव को लेकर  पुलिस प्रशासन की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. पटना के सीनियर एसपी उपेंद्र शर्मा ने शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव संपन्न कराने को लेकर सभी थानेदारों को स्पेशल टास्क सौंपा है. उन्होंने गुंडों और बवालियों पर अभी से ही शिकंजा कसने के लिए कहा है. 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें