ब्रेकिंग
Bihar Politics : जीतन राम मांझी के ‘तेलचट्टा’ बयान पर चिराग पासवान का हमला, बोले- युवाओं को ऐसे शब्दों से संबोधित करना जायज नहीं, कुछ लोग ...✦अश्लील वीडियो देखा है, FIR दर्ज हो गई है...’ जेल भेजने की धमकी देकर शातिर ठगों ने युवती से ऐंठे एक लाख रुपये✦बिहार में सफर करना होगा महंगा... इन पुलों और स्टेट हाईवे पर लगेगा टोल टैक्स, जानें क्या है नया नियम✦Patna Protest : पटना में अब कहीं भी धरना-प्रदर्शन किया तो होगी कार्रवाई, इस जगह के अलावा सड़क पर उतरना पड़ेगा भारी✦Bihar MLC Election 2026 : पटना MLC चुनाव में कुर्मी वोट का बड़ा खेल! नीरज की जीत क्यों बनी निशांत की प्रतिष्ठा का सवाल? अनंत सिंह की बगावत ने बढ़ाई सबकी टेंशन✦Bihar Politics : जीतन राम मांझी के ‘तेलचट्टा’ बयान पर चिराग पासवान का हमला, बोले- युवाओं को ऐसे शब्दों से संबोधित करना जायज नहीं, कुछ लोग ...✦अश्लील वीडियो देखा है, FIR दर्ज हो गई है...’ जेल भेजने की धमकी देकर शातिर ठगों ने युवती से ऐंठे एक लाख रुपये✦बिहार में सफर करना होगा महंगा... इन पुलों और स्टेट हाईवे पर लगेगा टोल टैक्स, जानें क्या है नया नियम✦Patna Protest : पटना में अब कहीं भी धरना-प्रदर्शन किया तो होगी कार्रवाई, इस जगह के अलावा सड़क पर उतरना पड़ेगा भारी✦Bihar MLC Election 2026 : पटना MLC चुनाव में कुर्मी वोट का बड़ा खेल! नीरज की जीत क्यों बनी निशांत की प्रतिष्ठा का सवाल? अनंत सिंह की बगावत ने बढ़ाई सबकी टेंशन

बिहार पंचायत चुनाव : आखिरी चरण के मतदान से पहले हत्या, हिंसा और आचार संहिता के उल्‍लंघन की घटनाएं

PATNA : बिहार में पंचायत चुनाव के आखिरी चरण का मतदान चल रहा है। इसी बीच कई जिलों से हत्या, हिंसा और आचार संहिता के उल्‍लंघन की घटनाएं भी सामने आ रही है। आखिरी चरण के मतदान से ठ

बिहार पंचायत चुनाव : आखिरी चरण के मतदान से पहले हत्या, हिंसा और आचार संहिता के उल्‍लंघन की घटनाएं
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में पंचायत चुनाव के आखिरी चरण का मतदान चल रहा है। इसी बीच कई जिलों से हत्या, हिंसा और आचार संहिता के उल्‍लंघन की घटनाएं भी सामने आ रही है। आखिरी चरण के मतदान से ठीक पहले वाली रात को पटना जिले के बाढ़ में एक नवनिर्वाचित मुखिया और दारोगा की गोली मारकर हत्या कर दी गई।


इधर बेगूसराय में भी पंचायत चुनाव के दौरान एक जगह भीड़ जमा होने पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है. बरौनी-2 पंचायत के बुथ 58 का मामला बताया जा रहा है. वहीं पिटाई से नाराज ग्रामीणों ने हंगामा किया है. ग्रामीणों ने पुलिस पर बेवजह पिटाई का आरोप लगाया है.


वहीं पटना जिले के नौबतपुर में एक वार्ड सदस्‍य की हत्‍या कर दी गई। नौबतपुर थाना के लोदीपुर गांव में वार्ड सदस्य संजय कुमार उर्फ संजय वर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। संजय वर्मा शादी समारोह में जा रहे थे। मनेर प्रखंड में एक मुखिया प्रत्‍याशी की स्‍कार्पियो गाड़ी को बदमाशों ने जला डाला। 


आपको बता दें कि बाढ़ और नौबतपुर में पहले ही चुनाव हो चुका है, जबकि मनेर में आज ही मतदान हो रहा है। मधेपुरा में भी चुनावी रंजिश में वार्ड सदस्‍य प्रत्‍याशी की हत्‍या कर दी गई है। रतवाड़ा ओपी के बड़गांव पंचायत की घटना है. यहां दो पक्षों के बीच भीषण गोलीबारी की खबर है। गोलीबारी में दो लोगों के घायल होने की सूचना है। आपको बता दें कि 11वें चरण का मतदान सुबह सात बजे से शुरू हो चुका है, जो कि शाम पांच बजे तक चलेगा। 

टैग्स