ब्रेकिंग
Bihar News: चंबल एक्सप्रेस में फिल्मी अंदाज में 2.92 करोड़ की लूट, DRI अफसर बनकर आए बदमाश; कारोबारी के कर्मचारी ने ही रची थी साजिश ✦Bihar News: बनारस से कोलकाता जा रही XUV में मिले 66.5 लाख रुपये, एक युवक और दो युवतियां पकड़े गए✦Bihar News: बिहार के 8 जिलों की चमकेगी किस्मत! 73 हजार करोड़ से बनेगा गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे✦भगवान राम से कृष्ण की तुलना कर विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल ✦अग्निवीर योजना पर फिर बरसे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, बोले- यह सही फैसला नहीं..PM मोदी को लिखेंगे चिट्ठी✦Bihar News: चंबल एक्सप्रेस में फिल्मी अंदाज में 2.92 करोड़ की लूट, DRI अफसर बनकर आए बदमाश; कारोबारी के कर्मचारी ने ही रची थी साजिश ✦Bihar News: बनारस से कोलकाता जा रही XUV में मिले 66.5 लाख रुपये, एक युवक और दो युवतियां पकड़े गए✦Bihar News: बिहार के 8 जिलों की चमकेगी किस्मत! 73 हजार करोड़ से बनेगा गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे✦भगवान राम से कृष्ण की तुलना कर विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल ✦अग्निवीर योजना पर फिर बरसे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, बोले- यह सही फैसला नहीं..PM मोदी को लिखेंगे चिट्ठी

बिहार : नकाबपोश अपराधियों ने पत्थर से कूचकर पिता की कर डाली हत्या, बेटा भी बुरी तरह घायल

JAMUI : बिहार में आपराधिक घटनाओं के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता जिस दिन कहीं से नहीं से किसी तरह के अपराध से जुड़ी घट

बिहार : नकाबपोश अपराधियों ने पत्थर से कूचकर पिता की कर डाली हत्या, बेटा भी बुरी तरह घायल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

JAMUI : बिहार में आपराधिक घटनाओं  के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता जिस दिन कहीं से नहीं से किसी तरह के अपराध से जुड़ी घटनाएं निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला जमुई से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक पिता की पत्थर से कुचल कर हत्या कर दी गई है। इतना ही पिता को बचाने आए बेटे को भी जख्मी कर दिया गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, जिले गरही थाना क्षेत्र के पनभरवा में गुरुवार देर शाम अपराधियों ने पत्थर से कूच कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी। इस दौरान अपराधियों ने मृतक के पुत्र के साथ भी मारपीट की, जिसमें वह घायल हो गया। मृतक की पहचान खैरा थाना क्षेत्र के खड़ाइच पंचायत के जमनीपुर (कैराकादो) गांव निवासी 45 वर्षीय बनवारी यादव के रूप में किया गया है। 


बताया जा रहा है कि, बनवारी यादव ऑटो चलाने का काम करता है और अपने पुत्र के साथ किसी काम से कुड़वाटांड़ जा रहा था। इसी दौरान जब वे लोग पनभरवा पुल के पास से गुजर रहे थे तब 4 से 5 की संख्या में आए बाइक सवार नकाबपोश अपराधियों ने ऑटो का पीछा कर उनका ऑटो वहां रुकवा दिया।  फिर मारपीट करते हुए बनवारी यादव को ऑटो से उतार कर जंगल की तरफ लेकर चले गए। जहां पत्थर से कूच कर उसकी हत्या कर दी और शव को जंगल में ही छोड़ कर वहां से भाग निकले। 


उस दौरान अपराधियों ने बनवारी यादव के पुत्र के साथ भी मारपीट की जिसमें वह घायल हो गया। घटना के बाद खैरा खानाध्यक्ष सिद्धेश्वर पासवान दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव अपने कब्जे में लेकर गरही थाना को सुपुर्द कर दिया। फिलहाल पुलिस मृतक के पुत्र से पूछताछ कर रही है और घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज की छानबीन भी कर रही है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। गरही थानाध्यक्ष अमरेश कुमार ने बताया कि एक व्यक्ति की हत्या हुई है तथा मामले में पुलिस छानबीन कर रही है। 

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता