ब्रेकिंग
8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल

Bihar News: चार बच्चों की मां ने प्रेमी की मौत से आहत होकर उठाया खौफनाक कदम, पति ने किया खुलासा

Bihar News: बिहार के भोजपुर से अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने प्रेमी की मौत से आहत होकर ऐसा खौफनाक कदम उठाया कि कोहराम मच गया.

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
Viveka Nand
3 मिनट

Bihar News: बिहार के भोजपुर से अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने प्रेमी की मौत से आहत होकर ऐसा खौफनाक कदम उठाया कि कोहराम मच गया। घटना जिले के गीधा थाना क्षेत्र के बीरमपुर गांव की है। महिला ने प्रेमी के सदमे के वजह से दुपट्टे से फंदा लगाकर खुदखुशी कर ली है। 


बताया जा रहा है कि महिला के चार बच्चे हैं जो मां की मौत से असमय परेशानी में पड़ गए हैं। महिला के प्रेमी युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी और पति ने पुलिस की पूछताछ में खुलासा किया। वहीं, मृत महिला की पहचान बीरमपुर निवासी कमलेश धानुक की 30 वर्षीया पत्नी रेणु देवी के रूप में की गयी है। घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस पहुंची और मामले की छानबीन में जुटी है।


वहीं, एफएसएल की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और तफ्तीश की गयी। टीम घटनास्थल से कुछ सैंपल भी एकत्रित कर ले गयी है। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम भी हुआ है। पूछताछ के दौरान महिला के जेठ छोटू प्रसाद ने बताया कि वह सुबह मजदूरी करने गए थे। तभी उनकी पत्नी ने फोन कर सूचना दी कि छोटे भाई की पत्नी ने फांसी लगा ली है।


थानाध्यक्ष का कहना है कि घटना के बाद महिला के पति को पूछताछ के लिए थाने पर लाया गया था। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि उसकी पत्नी का गांव के ही एक लड़के से दो वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसे लेकर गांव में पंचायती भी की गई थी। उस युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। इस कारण उसकी पत्नी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। बताया जा रहा है कि मृत महिला के चार बच्चे है, जिसमें पुत्री खुशबू, लक्ष्मीना, पुत्र आशीष और छोटका है। इस घटना से पूरे इलाके में मातम का माहौल बना हुआ है।