ब्रेकिंग
Bihar land : बिहार में जमीन मालिकों के लिए बड़ी खबर! जमाबंदी में होगी गड़बड़ी की जांच, मृत रैयतों के नाम भी होंगे अपडेटBihar News : पंचायत चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट पहुंचा मामला, सरकार से पूछा- क्यों नहीं हो रहा समय पर चुनाव?Bihar News : वकील बने हैं तो ये खबर आपके काम की है! बिहार सरकार देगी ₹5000 महीना, आवेदन के लिए ये दस्तावेज जरूरीBihar News: राज्यरानी एक्सप्रेस का बदला रूट, पटना नहीं सोनपुर तक जाएगी ट्रेन; इन तारीखों में शेड्यूल प्रभावितअमौर से 6 बार विधायक रहे कांग्रेस नेता अब्दुल जलील मस्तान का निधन, पार्टी में शोक की लहरBihar land : बिहार में जमीन मालिकों के लिए बड़ी खबर! जमाबंदी में होगी गड़बड़ी की जांच, मृत रैयतों के नाम भी होंगे अपडेटBihar News : पंचायत चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट पहुंचा मामला, सरकार से पूछा- क्यों नहीं हो रहा समय पर चुनाव?Bihar News : वकील बने हैं तो ये खबर आपके काम की है! बिहार सरकार देगी ₹5000 महीना, आवेदन के लिए ये दस्तावेज जरूरीBihar News: राज्यरानी एक्सप्रेस का बदला रूट, पटना नहीं सोनपुर तक जाएगी ट्रेन; इन तारीखों में शेड्यूल प्रभावितअमौर से 6 बार विधायक रहे कांग्रेस नेता अब्दुल जलील मस्तान का निधन, पार्टी में शोक की लहर

Bihar Weather: 9 और 10 जुलाई को इन 11 जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना, IMD का अलर्ट जारी

Bihar Weather: बिहार में 9-10 जुलाई को 11 जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना। IMD ने येलो अलर्ट किया जारी। लोगों से सावधान रहने की अपील..

Bihar Weather
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Bihar Weather: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने 9 और 10 जुलाई के लिए बिहार के 11 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और आंधी-तूफान का येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में वेस्ट चंपारण, ईस्ट चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, गया, नवादा, जमुई, बांका, मुंगेर और भागलपुर शामिल हैं। मौसम विभाग के अनुसार इन क्षेत्रों में 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही मेघगर्जन और वज्रपात की भी संभावना है। लोगों को सतर्क रहने और खुले मैदानों, पेड़ों के नीचे या ऊंची जगहों पर जाने से बचने की सलाह दी गई है। यह बारिश गर्मी और उमस से परेशान लोगों के लिए राहत ला सकती है।


हालांकि, बिहार में इस साल मानसून की कमजोरी ने कई जिलों में सूखे जैसे हालात पैदा कर दिए हैं। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार जुलाई में अब तक 46% कम बारिश दर्ज की गई है और कुछ जिलों में सामान्य से 50-89% तक कम वर्षा हुई है। बिहार आमतौर पर जुलाई-अगस्त में बाढ़ की चपेट में रहता था, इस बार 20 से अधिक जिलों में सूखे की स्थिति का सामना लोगों को करना पड़ रहा। केवल चार जिले कटिहार, अररिया, मधेपुरा और पूर्णिया में सामान्य या उससे अधिक बारिश हुई है। यह स्थिति किसानों के लिए चिंताजनक है, क्योंकि बारिश की कमी से फसलों की बुआई भी प्रभावित हो रही है।


पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया है कि मानसून ट्रफ के दक्षिण की ओर खिसकने और बंगाल की खाड़ी से नम हवाओं की गतिविधि कम होने के कारण बिहार में बारिश की कमी देखी जा रही है। अगले कुछ दिनों में भी अधिकांश जिलों में व्यापक बारिश की संभावना कम है, हालांकि 11 जिलों में छिटपुट बारिश राहत दे सकती है। विशेष रूप से उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पूर्व बिहार में 9 और 10 जुलाई को बारिश की गतिविधियां बढ़ने की उम्मीद है। इसके अलावा, गया, नवादा और मुंगेर जैसे जिलों में वज्रपात का जोखिम अधिक है, जिसके लिए स्थानीय प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।