ब्रेकिंग
बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!✦ बेगूसराय होटल कांड को लेकर तेजस्वी ने सरकार पर बोला हमला, कहा..बिहार में अब हैवानों-शैतानों और राक्षसों का राज✦Bihar Education News: शिक्षा विभाग का भ्रष्ट अफसर सस्पेंड, 4 साल में करोड़ों की काली कमाई..ईओयू ने की थी छापेमारी ✦उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027: चिराग पासवान की पार्टी 403 सीटों पर लड़ेगी चुनाव!✦अपनी ही सरकार के खिलाफ धरना पर बैठे BJP विधायक विनय बिहारी, सीएम सम्राट को बुलाने की मांग पर अड़े✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!✦ बेगूसराय होटल कांड को लेकर तेजस्वी ने सरकार पर बोला हमला, कहा..बिहार में अब हैवानों-शैतानों और राक्षसों का राज✦Bihar Education News: शिक्षा विभाग का भ्रष्ट अफसर सस्पेंड, 4 साल में करोड़ों की काली कमाई..ईओयू ने की थी छापेमारी ✦उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027: चिराग पासवान की पार्टी 403 सीटों पर लड़ेगी चुनाव!✦अपनी ही सरकार के खिलाफ धरना पर बैठे BJP विधायक विनय बिहारी, सीएम सम्राट को बुलाने की मांग पर अड़े

Bihar News: मौसम में तपिश और लू की आहट के बीच बिहार के स्कूलों में गर्मी की छुट्टी पर सरकार का बड़ा फैसला, के.के. पाठक का फरमान रद्द

Bihar News: भीषण गर्मी की आहट के बीच बिहार के स्कूलों में गर्मी छुट्टी के दौरान इस बार सरकार ने बड़ा फैसला किया है। केके पाठक का पुराना फरमान रद्द किया गया है।

Bihar News
बिहार के स्कूलों में गर्मी की छुट्टी पर सरकार का बड़ा फैसला
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Bihar News: बिहार में अभी से गर्मी के तेवर सख्त दिखने शुरू हो गये हैं। मार्च महीने के खत्म होते-होते  मौसम में बदलाव नजर आ रहा है। गर्मी ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। इस बार बिहार में भीषण गर्मी के साथ ही प्रचंड लू चलने के आसार हैं। इन सब के बीच  बिहार के स्कूलों में गर्मी की छुट्टी को लेकर शिक्षा मंत्री ने बड़ा बयान दिया है। सरकार ने पूर्व अपर मुख्य सचिव के के पाठक का एक और फैसला बदला है।


बिहार के स्कूलों में गर्मी की छुट्टी को लेकर प्रदेश के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बड़ा बयान दिया है। दरअसल, बिहार में स्कूल से जुड़े अलग-अलग मुद्दों पर विधान परिषद में शिक्षा मंत्री बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने गर्मी की छुट्टियों पर भी सरकार के फैसले पर अपनी बात कही। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने विधान परिषद में कहा कि इस बार जब स्कूलों में गर्मी की छुट्टी होगी तो वो पूरी तरह से ही छुट्टी रहेगी। अलग से किसी भी तरह के क्लास नहीं चलेंगे।


यानी इस बार स्टूडेंट को बड़ी राहत यह होगी कि विशेष कक्षाएं नहीं चलेंगी और भीषण गर्मी में उन्हें स्कूल नहीं जाना पड़ेगा। दरअसल, बिहार में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव जब आइएएस अधिकारी के के पाठक थे तो उन्होंने गर्मी की छुट्टी के दौरान भी स्कूल में विशेष कक्षाओं को चालू रखवाया था। पढ़ाई में कमजोर बच्चों के लिए स्पेशल क्लास होती थी। जिसका भारी विरोध देखा गया था। लेकिन अब इस फैसले को सरकार ने बदल दिया है।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता