ब्रेकिंग
फर्जी क्लीनिक में प्रसव के दौरान गर्भवती महिला और नवजात की मौत, अस्पताल में शव रखकर परिजनों ने किया हंगामा15 दिनों से बिजली गुल… परेशान ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर सांसद-विधायक के खिलाफ जमकर की नारेबाजीगरीबों को 3 डिसमिल जमीन का इंतजार: आधी रात से ही मुख्यमंत्री सचिवालय पहुंचीं हजारों महिलाएं, गोद में बच्चा लेकर इस भीषण गर्मी में लाइन में लगी छठ-दिवाली पर नई दिल्ली से दरभंगा के बीच चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, समस्तीपुर समेत इन स्टेशनों पर स्टॉपेज, जानिए डिटेल्सBihar Police: पुलिस गश्ती गाड़ी में कुत्ते ने जमाया कब्जा, आराम फरमाते VIDEO वायरलफर्जी क्लीनिक में प्रसव के दौरान गर्भवती महिला और नवजात की मौत, अस्पताल में शव रखकर परिजनों ने किया हंगामा15 दिनों से बिजली गुल… परेशान ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर सांसद-विधायक के खिलाफ जमकर की नारेबाजीगरीबों को 3 डिसमिल जमीन का इंतजार: आधी रात से ही मुख्यमंत्री सचिवालय पहुंचीं हजारों महिलाएं, गोद में बच्चा लेकर इस भीषण गर्मी में लाइन में लगी छठ-दिवाली पर नई दिल्ली से दरभंगा के बीच चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, समस्तीपुर समेत इन स्टेशनों पर स्टॉपेज, जानिए डिटेल्सBihar Police: पुलिस गश्ती गाड़ी में कुत्ते ने जमाया कब्जा, आराम फरमाते VIDEO वायरल

BIHAR NEWS : ई रिक्शा और टेंपो के जोरदार टक्कर, एक बच्चा का पैर कटा फिर इलाज के दौरान हुई मौत

KAIMUR : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अन्दर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे में लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी मे

BIHAR NEWS : ई रिक्शा और टेंपो के जोरदार टक्कर, एक बच्चा का पैर कटा फिर इलाज के दौरान हुई मौत
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

KAIMUR : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अन्दर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे में लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला कैमूर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां केवा नहर के पास ई रिक्शा और डाला टेंपो के जोरदार टक्कर में एक बच्चा का पैर कट गया। इसके बाद इसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इसके बाद इलाज के दौरान हो गई मौत। 


जानकारी के अनुसार, कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के केवा नहर के पास ई रिक्शा और डाला टेंपो के बीच जोरदार टक्कर से एक बच्चा का पैर कट गया। जहां वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल बच्चे को उपचार के लिए चैनपुर पहुंचाया जहां से सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया गया। यहां स्थिति बिगड़ता देख चिकित्सक ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। लेकिन, वहां इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। 


मृत बच्चा भभुआ थाना क्षेत्र के खनाव गांव निवासी हैदर अंसारी का 10 वर्षीय पुत्र इम्तियाज अंसारी बताया जाता है। वह पुलिस बच्चों के 100 को पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है और धक्का मारने वाले पिक अप को जप्त कर आगे कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है। सदर अस्पताल पहुंचे मृतक के मामा मोहम्मद सैयद ने बताया कि बच्चा अपने रिश्तेदारी में भगवानपुर थाना क्षेत्र के औसान गांव शादी समारोह में भाग लेने के लिए गया हुआ था।


 जहां से वह अपने गांव जाने के लिए ई-रिक्शा में बैठकर जा रहा था। तभी केवा नहर के पास ई रिक्शा और डाला टेंपो के जोरदार टक्कर हो गई। ई रिक्शा पर सवार बच्चा का दाहिना पैर दो भाग में कट गया। जहां इलाज के लिए चैनपुर अस्पताल में ले जाया गया। वहीं चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए भभुआ के सदर अस्पताल में रेफर कर दिया है। जहां सदर अस्पताल के चिकित्सक ने स्थिति को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। इस बच्चे की वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो गई। चैनपुर पुलिस द्वारा शव का पंचनामा कर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया है। घटनास्थल से पुलिस ने डाला टेंपो को जब्त किया है।