ब्रेकिंग
Bihar News : सुप्रीम कोर्ट से BJP विधायक राजू कुमार सिंह को बड़ी राहत, 4 साल की सजा पर लगी रोक; क्या बच गई विधायकी?✦Bihar News : बेगूसराय में छठ के दिन खूनी खेल! कान पकड़कर माफी मांगता रहा भाई, फिर भी बदमाशों ने भाई-बहन को मारी गोली✦Bihar News : मोतिहारी में छठ की खुशियों पर लगा ग्रहण! घाट की सफाई के बाद तालाब में नहाने गए युवक की डूबने से मौत, पत्नी और 3 बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल✦Bihar News : कटिहार में छठ घाट से लौटते ही खूनी हमला! 19 साल के युवक के सीने में मारी गोली, करीब 20 राउंड फायरिंग से दहला गांव✦Bihar News: छठ का प्रसाद जूठा करने पर मां का खौफनाक गुस्सा! 4 साल की बेटी को पीटा, अस्पताल में हुई मौत✦Bihar News : सुप्रीम कोर्ट से BJP विधायक राजू कुमार सिंह को बड़ी राहत, 4 साल की सजा पर लगी रोक; क्या बच गई विधायकी?✦Bihar News : बेगूसराय में छठ के दिन खूनी खेल! कान पकड़कर माफी मांगता रहा भाई, फिर भी बदमाशों ने भाई-बहन को मारी गोली✦Bihar News : मोतिहारी में छठ की खुशियों पर लगा ग्रहण! घाट की सफाई के बाद तालाब में नहाने गए युवक की डूबने से मौत, पत्नी और 3 बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल✦Bihar News : कटिहार में छठ घाट से लौटते ही खूनी हमला! 19 साल के युवक के सीने में मारी गोली, करीब 20 राउंड फायरिंग से दहला गांव✦Bihar News: छठ का प्रसाद जूठा करने पर मां का खौफनाक गुस्सा! 4 साल की बेटी को पीटा, अस्पताल में हुई मौत

Bihar News: बिहार के रेल यात्री अभी से कस लें कमर, 3 महीने तक कैंसिल रहेंगी ये 16 ट्रेनें

Bihar News: इस रेल मंडल में लाइन मरम्मत के कारण 16 ट्रेनें कैंसिल, 4 होंगी शॉर्ट टर्मिनेट और 3 को किया जाएगा डायवर्ट। साउथ बिहार एक्सप्रेस जैसी कई ट्रेनों पर असर, यात्रियों को अभी से करनी चाहिए वैकल्पिक प्लानिंग..

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Bihar News: हजारों रेल यात्रियों के लिए एक बुरी खबर है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में रेल लाइन की मरम्मत के चलते 11 अक्टूबर 2025 से 20 जनवरी 2026 तक 16 प्रमुख ट्रेनों का परिचालन रद्द रहेगा। यह काम टीआरटी मशीनों से किया जाएगा, जिसकी वजह से ट्रेनों की स्पीड और समयबद्धता और बेहतर बनेगी। लेकिन यात्रियों को तीन महीने तक परेशानी झेलनी पड़ेगी। यह मरम्मत राउरकेला-कासबहाल और बंडामुंडा ए केबिन-राउरकेला सेक्शन में होगी, जहां हर मंगलवार और शनिवार को सुबह 5:30 बजे से 5.5 घंटे का मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। डिप्टी चीफ ऑपरेशंस मैनेजर श्रीनिवास सामंत ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। बिहार-झारखंड-ओडिशा रूट पर चलने वाली साउथ बिहार एक्सप्रेस जैसी लोकप्रिय ट्रेनें भी इसमें प्रभावित होंगी।


कैंसिल ट्रेनों में सबसे ज्यादा असर 13288 आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस पर पड़ेगा जो 14, 21, 28 नवंबर और 5, 12 दिसंबर को पूरी तरह रद्द रहेगी। इसी तरह, 13287 दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस 15, 22, 29 नवंबर और 6, 13 दिसंबर को नहीं चलेगी। लंबी लिस्ट में 18109/18110 टाटा-इतवारी एक्सप्रेस और 18175/18176 हटिया-झारसुगुडा एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें भी 11 अक्टूबर से जनवरी तक कई तारीखों पर रद्द रहेंगी। इसके अलावा, 68029/68030 राउरकेला-झारसुगुडा मेमू, 68043/68044 टाटा-राउरकेला मेमू, 18125/18126 राउरकेला-पुरी एक्सप्रेस, 18107/18108 राउरकेला-जगदलपुर एक्सप्रेस, 58659 हटिया-राउरकेला पैसेंजर और 58660 राउरकेला-हटिया पैसेंजर भी प्रभावित होंगी। कुल 16 ट्रेनें इन तारीखों पर पूरी तरह बंद रहेंगी।


जबकि कुछ ट्रेनों को आंशिक राहत मिलेगी। 13288 साउथ बिहार एक्सप्रेस 10, 17, 24, 31 अक्टूबर और 7 नवंबर को राउरकेला तक शॉर्ट टर्मिनेट होगी, यानी उसके बाद का सफर रद्द। इसी तरह, 13287 दुर्ग-आरा 11, 18, 25 अक्टूबर और 1, 8 नवंबर को राउरकेला से शुरू होगी। हावड़ा-कंटाबांजी इस्पात एक्सप्रेस (22861) कई तारीखों पर राउरकेला तक सीमित रहेगी, जबकि टिटलागढ़-हावड़ा (12872) झारसुगुडा तक। दिसंबर-जनवरी में ये इस्पात एक्सप्रेस टाटानगर तक छोटी होंगी। कुल चार ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेशन या ओरिजिनेशन से चलेंगी।


वहीं, तीन ट्रेनों का रूट बदला गया है। 18478 योगनगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस 10, 17, 24, 31 अक्टूबर, 7, 14, 21, 28 नवंबर और 5, 12 दिसंबर को इब-झारसुगुडा रोड-संबलपुर सिटी-कटक होते हुए चलेगी, टाटा-झारसुगुडा सेक्शन छोड़कर। पुरी-ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस भी कई तारीखों पर इसी वैकल्पिक रूट से दौड़ेगी। 13288 साउथ बिहार एक्सप्रेस कुछ तारीखों पर टाटा की बजाय कांड्रा-सिनी होते हुए दुर्ग पहुंचेगी। यात्रियों से अपील है कि वे IRCTC ऐप या हेल्पलाइन से चेक करें और वैकल्पिक ट्रेन बुक करें।