ब्रेकिंग
मोतिहारी जहरीली शराब कांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, बनारस से दबोचा गया 10 मौतों का गुनहगारट्रांसपोर्ट की आड़ में चल रहा था तस्करी का खेल, बड़ी खेप के साथ ट्रक चालक गिरफ्तारनिकाय चुनाव में भाजपा की भारी फजीहत: BJP उम्मीदवार को मिला महज 1 वोट, RLP प्रत्याशी भी नहीं खोल पाए खाता, दोनों सीट पर कांग्रेस की बड़ी जीत स्कूल जाने की बात कहकर निकलीं 4 छात्राएं, फिर हो गईं लापता... मोबाइल लोकेशन से खुला राजUCC पर घमासान के बीच JDU ने क्लियर किया अपना स्टैंड, क्या बोले डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी?मोतिहारी जहरीली शराब कांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, बनारस से दबोचा गया 10 मौतों का गुनहगारट्रांसपोर्ट की आड़ में चल रहा था तस्करी का खेल, बड़ी खेप के साथ ट्रक चालक गिरफ्तारनिकाय चुनाव में भाजपा की भारी फजीहत: BJP उम्मीदवार को मिला महज 1 वोट, RLP प्रत्याशी भी नहीं खोल पाए खाता, दोनों सीट पर कांग्रेस की बड़ी जीत स्कूल जाने की बात कहकर निकलीं 4 छात्राएं, फिर हो गईं लापता... मोबाइल लोकेशन से खुला राजUCC पर घमासान के बीच JDU ने क्लियर किया अपना स्टैंड, क्या बोले डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी?

Bihar News: भीषण गर्मी से एक की मौत, परिवार में पसरा मातम

Bihar News: शिवहर में लू लगने से 30 वर्षीय रवि राम की मौत। घर की मरम्मत के दौरान हुआ हादसा। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

Bihar News
राम के परिजन
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: शिवहर जिले के सदर थाना क्षेत्र के महुअरिया गांव में बुधवार शाम को भीषण गर्मी और लू के कारण 30 वर्षीय रवि राम की दर्दनाक मौत हो गई है। घर की मरम्मत के दौरान लू लगने से वह अचानक गिर पड़े और अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उनकी मृत्यु हो गई। रवि के परिवार में पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं, जिनका उनके गुजरने के बाद रो-रोकर बुरा हाल है।


महुअरिया गांव निवासी रवि राम, पुत्र नंदू राम, बुधवार शाम अपने घर की मरम्मत (फूस की छपाई और जीना लगाने) का काम कर रहे थे। इस दौरान भीषण गर्मी और लू लगने से वह अचानक असंतुलित होकर सीढ़ी से नीचे गिर पड़े। परिजनों ने तुरंत उन्हें शिवहर सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें एसकेएमसीएच, मुजफ्फरपुर रेफर किया। दुर्भाग्यवश, मुजफ्फरपुर ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।


जानकारी के मुताबिक रवि चार भाइयों में सबसे छोटे थे और उनकी शादी रेनू देवी से हुई थी। उनके दो बेटे हैं सुशांत और शिवराज। मृतक के बड़े भाई कृष्णानंद राम ने बताया कि रवि घर में काम कर रहे थे, इसी दौरान गर्मी के कारण लू लगने से वह गिर पड़े। अस्पताल में डॉक्टरों ने पूरा प्रयास किया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। उन्होंने प्रशासन से सहायता न मिलने की शिकायत भी की है।


घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शिवहर सदर अस्पताल भेज दिया। थाना अध्यक्ष रणधीर कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार (आज) को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई शुरू की जाएगी। 


रिपोर्ट: समीर कुमार झा, शिवहर