ब्रेकिंग
कटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरलबाढ़ पीड़ितों की मदद के दौरान बाल-बाल बचे रौशन आनंद, नाव आगे बढ़ी तो पानी में लगे गिरने कटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरलबाढ़ पीड़ितों की मदद के दौरान बाल-बाल बचे रौशन आनंद, नाव आगे बढ़ी तो पानी में लगे गिरने

Bihar News: बिजली विभाग के कर्मी की करंट लगने से मौत, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

Bihar News: सासाराम में बिजली विभाग के कर्मी संतोष मिश्रा की करंट लगने से मौत। सदर अस्पताल से नारायण मेडिकल कॉलेज किया गया था रेफर, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

Bihar News
बिजली विभाग कर्मी की मौत
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: सासाराम के कोचस थाना क्षेत्र में सोमवार को काम के दौरान करंट लगने से बिजली विभाग के एक कर्मी संतोष कुमार मिश्रा की आज मंगलवार को इलाज के दौरान दर्दनाक मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्हें सासाराम सदर अस्पताल और फिर जमुहार के नारायण मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।


मृतक संतोष कुमार मिश्रा करगहर के शिवम गांव के निवासी और काशीनाथ मिश्रा के पुत्र थे, वह बिजली विभाग में मानव बल के रूप में कार्यरत थे। मंगलवार को कोचस थाना क्षेत्र में काम के दौरान वह बिजली के करंट की चपेट में आ गए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। सहकर्मियों ने तुरंत उन्हें सासाराम सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जमुहार के नारायण मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।


घटना के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और बिजली विभाग से हादसे के कारणों की जानकारी मांगी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सुरक्षा उपायों की कमी को हादसे की वजह माना जा रहा है। 


रिपोर्ट: रंजन कुमार, सासाराम