ब्रेकिंग
भोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोपभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोप

Bihar News: अवैध वसूली के आरोप में दो पुलिस पदाधिकारी निलंबित, चार कर्मी ड्यूटी से वंचित

Bihar News: सारण में अवैध वसूली के आरोप में दो पुलिस पदाधिकारी निलंबित, चार कर्मी ड्यूटी से वंचित। नयागांव मामले में तीन के खिलाफ मामला दर्ज, जांच जारी।

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: सारण जिले में अवैध वसूली के आरोपों में दो पुलिस पदाधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है, जबकि चार पुलिस कर्मियों को ड्यूटी से वंचित किया गया है। वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण ने गरखा और नयागांव थाना क्षेत्र में गलत कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की है। साथ ही नयागांव मामले में तीन कर्मियों के खिलाफ FIR भी दर्ज की गई है।


गरखा थाना के सहायक उप-निरीक्षक शैलेंद्र कुमार, गृहरक्षक सिपाही मंगल सिंह (3132) और सैप चालक गोविंद कुमार (2019) पर श्रीनिवास हॉस्पिटल, कमालपुर, गरखा के तीन कर्मियों को अवैध शराब पीने के आरोप में पकड़कर 12,000 रुपये की वसूली का आरोप लगा। SSP, सारण ने ASI शैलेंद्र कुमार को सामान्य जीवन यापन भत्ते पर निलंबित कर दिया है, जबकि मंगल सिंह और गोविंद कुमार को अगले आदेश तक ड्यूटी से वंचित किया गया।


वहीं, 12 जून 2025 को नयागांव थाना क्षेत्र में डायल-112 पर तैनात ASI शशि भूषण कुमार, गृहरक्षक सिपाही वीर बहादुर सिंह (3220) और सैप चालक जय प्रकाश राय (4277943) पर राहगीरों से अवैध वसूली का आरोप लगा है। SSP ने ASI शशि भूषण कुमार को निलंबित कर दिया और दोनों अन्य कर्मियों को ड्यूटी से वंचित किया है। तीनों के खिलाफ नयागांव थाना में कांड संख्या 100/25 दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया।


SSP, सारण ने स्पष्ट किया है कि गलत कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। पुलिस ने इन मामलों में जांच तेज कर दी है ताकि अन्य संभावित दोषियों का पता लगाया जा सके। 


रिपोर्ट: मनोज कुमार