ब्रेकिंग
Bihar Government : थोड़ी देर में CM सचिवालय में जुटेंगे मंत्री, सम्राट चौधरी ने अचानक क्यों बुलाई बैठक? सामने आई बड़ी वजहBihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में 783 नई नियुक्तियां, 1 महीने में ज्वाइनिंग; जानिए किस पद पर कितनी बहालीBihar News : विनय कुमार के बाद कौन बनेगा बिहार का DGP? शुरू हुई चयन प्रक्रिया, रेस में ये बड़े नामBihar News : 16 प्लॉट, लाखों के गहने और कैश... SVU रेड में इंजीनियर की संपत्ति का खुलासा, कुछ दिन पहले दो ठेकेदारों को धमकी देने के आरोप में भेजा गया था जेलBihar News : पटना में अब EV चलाना होगा आसान! 10 जगह लगेंगे फास्ट चार्जिंग स्टेशन, विधानसभा-कलेक्ट्रेट भी शामिलBihar Government : थोड़ी देर में CM सचिवालय में जुटेंगे मंत्री, सम्राट चौधरी ने अचानक क्यों बुलाई बैठक? सामने आई बड़ी वजहBihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में 783 नई नियुक्तियां, 1 महीने में ज्वाइनिंग; जानिए किस पद पर कितनी बहालीBihar News : विनय कुमार के बाद कौन बनेगा बिहार का DGP? शुरू हुई चयन प्रक्रिया, रेस में ये बड़े नामBihar News : 16 प्लॉट, लाखों के गहने और कैश... SVU रेड में इंजीनियर की संपत्ति का खुलासा, कुछ दिन पहले दो ठेकेदारों को धमकी देने के आरोप में भेजा गया था जेलBihar News : पटना में अब EV चलाना होगा आसान! 10 जगह लगेंगे फास्ट चार्जिंग स्टेशन, विधानसभा-कलेक्ट्रेट भी शामिल

Bihar News: बंद कमरे में विधवा संग मिले हेडमास्टर, ग्रामीणों ने खूब कूटा; फिर करा दी शादी

Bihar News: सहरसा में स्कूल प्रिंसिपल भुवनेश्वर पासवान को ग्रामीणों ने विधवा के साथ पकड़ा, पहले पीटा और फिर शादी कराई। शिक्षा विभाग में हड़कंप।

Bihar News
दोनों की शादी कराते ग्रामीण
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Bihar News: बिहार के सहरसा जिले के सोनवर्षा अंचल के मैना गांव में 25 जून की रात एक चौंकाने वाली घटना हुई। जहां मध्य विद्यालय पड़रिया के प्रिंसिपल भुवनेश्वर पासवान (55) को एक विधवा महिला के साथ संदिग्ध हालत में ग्रामीणों ने बंद कमरे में पकड़ लिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने भुवनेश्वर की पिटाई की और दबाव डालकर उनकी उसी महिला से शादी करवा दी। वह महिला पहले से शादीशुदा है और पांच बच्चों की मां भी है। भुवनेश्वर भी पहले से शादीशुदा हैं और उनके पांच बच्चे हैं। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है।


जानकारी के मुताबिकभुवनेश्वर पासवान सासाराम के रहने वाले हैं और पहले मैना गांव में किराए के मकान में रहते थे। उस दौरान उनकी नजदीकियां मृतक शिक्षक पलीन पासवान के परिवार से बढ़ गई थीं। पलीन उसी स्कूल में पढ़ाते थे, दो साल पहले चुनाव ड्यूटी के दौरान हृदयगति रुकने से उनकी मौत हो गई थी। ट्रांसफर के बाद भी भुवनेश्वर का विधवा महिला से संपर्क बना रहा। ग्रामीणों को पहले से ही उनकी गतिविधियों पर शक था, जिसके चलते उन्होंने बुधवार रात महिला के घर पर छापा मारा और दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया।


गुस्साए ग्रामीणों ने भुवनेश्वर को खूब पीटा और फिर सामाजिक दबाव में उनकी शादी विधवा महिला से करवा दी। इस मामले ने शिक्षा विभाग की छवि पर भी असर डाला है, क्योंकि भुवनेश्वर एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल हैं। स्थानीय लोग इस घटना की निंदा कर रहे हैं और इसे गांव की सामाजिक संरचना पर दाग मान रहे हैं।


सोनवर्षा थाना पुलिस ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मिली है, लेकिन अभी तक कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी। भुवनेश्वर पासवान ने इस मामले पर चुप्पी साध रखी है। शिक्षा विभाग ने भी इस घटना को गंभीरता से लिया है और प्रिंसिपल के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।