ब्रेकिंग
औरंगाबाद में वर्दी की मर्यादा तार-तार? नशे में एएसआई का ग्रामीणों से विवाद, VIDEO वायरल के बाद निलंबनBihar News: बिहार में बाढ़ से फसल बर्बाद? किसानों के खाते में आएंगे ₹45 हजार तक, लेकिन 33% वाला ये नियम जान लेंBihar Flood: 22 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से घिरे, 12 जिलों में संकट; जानिए पटना समेत किन इलाकों पर सबसे ज्यादा असरबिहार में बाढ़ का तांडव! 5 की मौत, 45 स्कूल बंद; पटना-मोकामा तक पहुंचा पानीबाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करे मोदी सरकार, तेजस्वी ने की मांग, कहा..बिहार को दे विशेष पैकेज औरंगाबाद में वर्दी की मर्यादा तार-तार? नशे में एएसआई का ग्रामीणों से विवाद, VIDEO वायरल के बाद निलंबनBihar News: बिहार में बाढ़ से फसल बर्बाद? किसानों के खाते में आएंगे ₹45 हजार तक, लेकिन 33% वाला ये नियम जान लेंBihar Flood: 22 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से घिरे, 12 जिलों में संकट; जानिए पटना समेत किन इलाकों पर सबसे ज्यादा असरबिहार में बाढ़ का तांडव! 5 की मौत, 45 स्कूल बंद; पटना-मोकामा तक पहुंचा पानीबाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करे मोदी सरकार, तेजस्वी ने की मांग, कहा..बिहार को दे विशेष पैकेज

Bihar News: सदर अस्पताल में चोरी की कोशिश, एक चोर रंगेहाथ गिरफ्तार, दो फरार..

Bihar News: सहरसा के सदर अस्पताल में लोहे का पाइप चुराने की कोशिश करते एक युवक को रंगेहाथ पकड़ा गया, दो अन्य फरार। पुलिस ने आरोपी रणधीर कुमार को हिरासत में लिया..

Bihar News
अस्पताल के बाहर का दृश्य
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: सहरसा के सदर अस्पताल में देर रात चोरी की घटना ने एक बार फिर से सुर्खियां बटोरीं हैं। यहाँ अस्पताल परिसर में तीन युवक लोहे का पाइप चुराने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान स्थानीय लोगों ने एक युवक को रंगेहाथ पकड़ लिया, जबकि दो अन्य मौके से फरार हो गए।


जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक पाइप को अस्पताल परिसर से ले जा रहा था। जब लोगों ने उसे रोका तो उसने दावा किया कि वह पाइप को वेल्डिंग के लिए ले जा रहा था और बाद में वापस कर देता। शक होने पर अस्पताल के गार्ड विनोद कुमार को बुलाया गया और डायल 112 पुलिस को सूचना दी गई। गार्ड ने बताया कि स्थानीय लोगों की सूचना पर तीन संदिग्ध युवकों की गतिविधियों पर नजर रखी गई। दो युवक भागने में सफल रहे लेकिन एक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।


पुलिस जांच में पुष्टि हुई है कि युवक पाइप चोरी करने की कोशिश कर रहा था। आरोपी की पहचान पटुआहा निवासी हरेराम शर्मा के पुत्र रणधीर कुमार के रूप में हुई है। रणधीर ने दावा किया कि उसका इरादा चोरी का नहीं था, लेकिन पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर सदर थाना भेज दिया। डायल 112 की टीम के अधिकारी सुनील कुमार ने मामले की पुष्टि की और जांच शुरू कर दी है।


स्थानीय लोगों ने अस्पताल में बार-बार हो रही चोरी की घटनाओं पर आक्रोश जताया है और गार्ड की मौजूदगी के बावजूद सुरक्षा में लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने प्रशासन से ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की है।


रिपोर्टर: रितेश