ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में पुलिस के हथियारों पर बड़ा फैसला! अब भीड़ के बीच नहीं दिखेगी AK-47, जानिए क्या है नया नियमरोशन आनंद की गिरफ्तारी पर बड़ा मोड़! NHRC ने पटना SSP को चेताया, 3 सितंबर तक मांगा जवाबBihar STET 2026 : बिहार में शिक्षक बनने का मौका, 17 अगस्त से खुलेगा STET का फॉर्म; आवेदन से पहले ये बातें जान लेंBihar weather : बिहार में आज फिर बरसेंगे बदरा! पटना समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, घर से निकलने से पहले जान लें मौसम का हाल19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलानBihar News : बिहार में पुलिस के हथियारों पर बड़ा फैसला! अब भीड़ के बीच नहीं दिखेगी AK-47, जानिए क्या है नया नियमरोशन आनंद की गिरफ्तारी पर बड़ा मोड़! NHRC ने पटना SSP को चेताया, 3 सितंबर तक मांगा जवाबBihar STET 2026 : बिहार में शिक्षक बनने का मौका, 17 अगस्त से खुलेगा STET का फॉर्म; आवेदन से पहले ये बातें जान लेंBihar weather : बिहार में आज फिर बरसेंगे बदरा! पटना समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, घर से निकलने से पहले जान लें मौसम का हाल19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलान

Bihar News: बिहार बंद के नाम पर पप्पू यादव के समर्थक ट्रेन के इंजन पर चढ़े, कोई रेलवे ट्रैक पर लेटा; पुलिस कर रही बल प्रयोग

Bihar News: पटना के सचिवालय हॉल्ट पर पप्पू यादव समर्थकों का हंगामा, पैसेंजर ट्रेन रोकी, रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन, पुलिस ने जैसे-तैसे ट्रैक से हटाया।

Bihar News
घटनास्थल की तस्वीर
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: पटना के सचिवालय हॉल्ट रेलवे स्टेशन पर बुधवार की सुबह से भारी हंगामा शुरू हो गया है। पप्पू यादव के समर्थकों ने अपनी मांगों को लेकर रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन शुरू किया और पटना जाने वाली एक पैसेंजर ट्रेन को रोक दिया। कुछ कार्यकर्ता ट्रेन के इंजन पर चढ़ गए, जबकि अन्य ट्रैक पर लेटकर विरोध जताने लगे। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया, जो कार्यकर्ताओं को ट्रैक से हटाने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने कई समर्थकों को टांग-टांगकर ट्रैक पर से हटाया है।


हंगामे के बीच पप्पू यादव के समर्थकों ने रेलवे ट्रैक को जाम कर यातायात बाधित कर दिया है, जिससे पैसेंजर एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे अपनी मांगों (मतदाता सूची संशोधन प्रक्रिया पर रोक और बिहार में कथित अन्याय के खिलाफ) को लेकर सड़कों पर उतरे हैं। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए बल प्रयोग शुरू कर दिया और समर्थकों को हिरासत में लेने की कार्रवाई की। हालांकि, कार्यकर्ता लगातार नारेबाजी कर रहे हैं और पीछे हटने से इंकार कर रहे हैं।


पप्पू यादव ने पहले ही 9 जुलाई को बिहार बंद का ऐलान किया था, जिसके तहत उनके समर्थक राज्य भर में प्रदर्शन कर रहे हैं। सचिवालय हॉल्ट पर यह हंगामा उसी का हिस्सा माना जा रहा है। प्रदर्शन के कारण रेलवे ट्रैक पर भारी भीड़ जमा हो गई और कई यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने एंबुलेंस और जरूरी सेवाओं को रास्ता देने की कोशिश की लेकिन ट्रैक जाम होने से सामान्य यातायात पूरी तरह ठप हो गया है। स्थानीय प्रशासन ने स्थिति पर नजर रखते हुए अतिरिक्त फोर्स तैनात किया है।


प्रेम राज की रिपोर्ट