ब्रेकिंग
बाढ़ राहत सामग्री ले जा रही नाव डूबी, बाल-बाल बचे आधा दर्जन लोग; ऐसे टला बड़ा हादसारिटायर्ड अंडर सेक्रेटरी की करोड़ों की जमीन में बड़ा खेल, MLA के करीबी के नाम पर फर्जी म्यूटेशन, पुलिस ने CO को भेजा नोटिसBihar News : मुख्यमंत्री के जाते ही राहत शिविर से चोकर वापस ले गए! अफसर हटे, FIR के निर्देश; हाजीपुर में मचा हड़कंपBihar News : पटना में बाढ़ का पानी उतरते ही नई आफत! डेंगू-मलेरिया समेत इन बीमारियों का बढ़ा खतरा, ऐसे बचेंBihar News : ASI ने पहले कहा ‘वायरल कर दूंगा’, फिर होटल में क्या हुआ? दिल्ली की महिला इनफ्लुएंसर के आरोप से मचा हड़कंपबाढ़ राहत सामग्री ले जा रही नाव डूबी, बाल-बाल बचे आधा दर्जन लोग; ऐसे टला बड़ा हादसारिटायर्ड अंडर सेक्रेटरी की करोड़ों की जमीन में बड़ा खेल, MLA के करीबी के नाम पर फर्जी म्यूटेशन, पुलिस ने CO को भेजा नोटिसBihar News : मुख्यमंत्री के जाते ही राहत शिविर से चोकर वापस ले गए! अफसर हटे, FIR के निर्देश; हाजीपुर में मचा हड़कंपBihar News : पटना में बाढ़ का पानी उतरते ही नई आफत! डेंगू-मलेरिया समेत इन बीमारियों का बढ़ा खतरा, ऐसे बचेंBihar News : ASI ने पहले कहा ‘वायरल कर दूंगा’, फिर होटल में क्या हुआ? दिल्ली की महिला इनफ्लुएंसर के आरोप से मचा हड़कंप

Bihar News: नदी में नहाने के दौरान 3 बच्चों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Bihar News: रोहतास के राजपुर थाना क्षेत्र में कांव नदी में नहाने गए तीन बच्चों की डूबने से मौत। मृतक अकोढीगोला के निवासी। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।

Bihar News
घटनास्थल की तस्वीर
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: रोहतास जिले से दुखद खबर आ रही है, जहां राजपुर थाना क्षेत्र की कांव नदी में नहाने के दौरान तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई है। मृतक अकोढीगोला थाना क्षेत्र के निवासी थे। हादसे से परिजनों में हाहाकार मच गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।


यह घटना शुक्रवार को रोहतास जिले के राजपुर थाना क्षेत्र की कांव नदी में हुई है। अकोढीगोला थाना क्षेत्र के चितविसाव गांव के पांच बच्चे नहाने गए थे, जिनमें से तीन की डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान रामाश्रय सिंह यादव के पुत्रों 12 वर्षीय विकास कुमार और 10 वर्षीय शशि कुमार तथा विनोद सिंह के 13 वर्षीय पुत्र कुंदन कुमार के रूप में हुई है।


इस हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। विकास और शशि कुमार के परिजनों ने शवों का पोस्टमॉर्टम नहीं करवाया, जबकि कुंदन कुमार के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेजा गया है। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया है और गांव में शोक की लहर छा गई है।


रिपोर्टर: रंजन कुमार