ब्रेकिंग
Bihar Liquor Ban : जहां मरीजों का होता है इलाज, वहां डॉक्टर के चेंबर में मिली विदेशी शराब की बोतल! समस्तीपुर सदर अस्पताल का VIDEO वायरल, जांच के आदेश✦Bihar CDPO News : बिहार में CDPO का करोड़ों वाला खेल! सरकारी खाते से निजी बैंक में भेज दिए 3.21 करोड़, पूर्व महिला अफसर पर FIR✦Bihar News : बिहार में अधिकारियों की नहीं चलेगी मनमानी! अब सरकारी योजनाओं का फीता नहीं काट सकेंगे DM-साहब, सम्राट सरकार का नया फरमान...✦Bihar News : अब दरभंगा में होगा सिर, मुंह और गले के कैंसर का इलाज, पटना-मुजफ्फरपुर जाने की परेशानी होगी कम; सम्राट कैबिनेट की मंजूरी✦Bihar News : छेका समारोह से लौट रहे थे सभी, तभी पुल से नदी में जा गिरी स्कॉर्पियो; बिहार के अररिया में 6 लोगों की दर्दनाक मौत✦Bihar Liquor Ban : जहां मरीजों का होता है इलाज, वहां डॉक्टर के चेंबर में मिली विदेशी शराब की बोतल! समस्तीपुर सदर अस्पताल का VIDEO वायरल, जांच के आदेश✦Bihar CDPO News : बिहार में CDPO का करोड़ों वाला खेल! सरकारी खाते से निजी बैंक में भेज दिए 3.21 करोड़, पूर्व महिला अफसर पर FIR✦Bihar News : बिहार में अधिकारियों की नहीं चलेगी मनमानी! अब सरकारी योजनाओं का फीता नहीं काट सकेंगे DM-साहब, सम्राट सरकार का नया फरमान...✦Bihar News : अब दरभंगा में होगा सिर, मुंह और गले के कैंसर का इलाज, पटना-मुजफ्फरपुर जाने की परेशानी होगी कम; सम्राट कैबिनेट की मंजूरी✦Bihar News : छेका समारोह से लौट रहे थे सभी, तभी पुल से नदी में जा गिरी स्कॉर्पियो; बिहार के अररिया में 6 लोगों की दर्दनाक मौत

Bihar News: दुर्घटना पीड़ितों के लिए राहत भरी खबर, सरकार ने बीमा कंपनियों को जारी किए ये निर्देश

Bihar News: बिहार के वाहन दुर्घटना पीड़ितो के लिए एक राहत भरी खबर है. राज्य परिवहन आयुक्त ने सभी लम्बित बीमा क्लेम ससमय निपटाने का निर्देश बीमा कंपनियों को दिया है.

Bihar News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार में वाहन दुर्घटना पीड़ितों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। परिवहन आयुक्त नवीन कुमार ने बीमा कंपनियों को निर्देश दिया है कि वे लंबित बीमा क्लेम के मामलों को ससमय निपटाएं। 


दरअसलल, यह निर्देश बिहार मोटर वाहन दुर्घटना न्यायाधिकरण के सचिव और बीमा कंपनियों के प्रतिनिधियों की एक बैठक में दिया गया। बिहार मोटर वाहन दुर्घटना न्यायाधिकरण की ओर से कुल 1016 मामलों में बीमा कंपनियों को 85 करोड़, 38 लाख रुपए का क्लेम आर्डर पास किया गया है। बीमा कंपनियों के स्तर से 494 दावों का निपटारा करते हुए 43.65 करोड़ रुपए का भुगतान किया जा चुका है।


राज्य परिवहन आयुक्त ने मोटर वाहन दुर्घटना न्यायाधिकरण के सचिव को निर्देश दिया है कि अदालतों में हुई सुनवाई के आधार पर दस्तावेजों को तत्परता के साथ संबंधित अधिकारी द्वारा पोर्टल पर अपडेट कराया जाए। बैठक में परिवहन विभाग के संयुक्त सचिव कृत्यानंद रंजन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता