ब्रेकिंग
ट्रेन की चपेट में आने से कटे दोनों पैर, 45 मिनट तक एंबुलेंस का इंतजार; 112 पर भी नहीं मिली मददबिहार सरकार ने लिया फैसला: अब हर साल 23 अगस्त को राजकीय समारोह के रूप में मनाया जाएगा अमर शहीद रामफल मंडल का शहादत दिवससम्राट सरकार ने बिहार में परीक्षा सुधार के लिए बनाई विशेषज्ञ समिति , पटना हाईकोर्ट के जस्टिस हरीश कुमार होंगे अध्यक्षBPSC TRE-4.0: शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, इस दिन से शुरू हो सकता है ऑनलाइन आवेदन, BPSC ने दी अहम जानकारीBPSC TRE-4.0: 21 सितंबर से शुरू हो सकता है ऑनलाइन आवेदन, संशोधित विज्ञापन जल्द होगा जारीट्रेन की चपेट में आने से कटे दोनों पैर, 45 मिनट तक एंबुलेंस का इंतजार; 112 पर भी नहीं मिली मददबिहार सरकार ने लिया फैसला: अब हर साल 23 अगस्त को राजकीय समारोह के रूप में मनाया जाएगा अमर शहीद रामफल मंडल का शहादत दिवससम्राट सरकार ने बिहार में परीक्षा सुधार के लिए बनाई विशेषज्ञ समिति , पटना हाईकोर्ट के जस्टिस हरीश कुमार होंगे अध्यक्षBPSC TRE-4.0: शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, इस दिन से शुरू हो सकता है ऑनलाइन आवेदन, BPSC ने दी अहम जानकारीBPSC TRE-4.0: 21 सितंबर से शुरू हो सकता है ऑनलाइन आवेदन, संशोधित विज्ञापन जल्द होगा जारी

Bihar News: रांची से बिहार के बीच स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, यात्रियों को बड़ी राहत

Bihar News: दुर्गा पूजा-दिवाली-छठ पर यात्रियों की सुविधा के लिए रांची से बिहार के बीच स्पेशल ट्रेनों का परिचालन होने जा रहा। हजारों यात्रियों को मिलेगी राहत, जानिए ठहराव और समय सारिणी के बारे में सब...

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Bihar News: त्योहारी सीजन की शुरुआत होते ही रेल यात्रियों की संख्या भी काफी तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में भारतीय रेलवे ने पूर्व मध्य रेलवे जोन के तहत रांची से बिहार के प्रमुख स्टेशनों को जोड़ने वाली दो स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है। यह कदम दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ जैसे पर्वों पर होने वाली भीड़ को कम करने के लिए उठाया गया है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया है कि ये ट्रेनें बिहार के रास्ते होकर अपने गंतव्य तक पहुंचेंगी, जिससे यात्रियों को घर-परिवार से मिलना आसान हो जाएगा। जयनगर और कामाख्या रूट पर चलने वाली ये गाड़ियां बिहार के झाझा, किउल और बरौनी जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रुकेंगी।


पहली ट्रेन रांची-जयनगर स्पेशल (08105/08106) है, यह बिहार के पूर्वी हिस्से में बसे यात्रियों के लिए अगले कुछ हफ़्तों तक वरदान साबित होगी। यह ट्रेन 18 अक्टूबर से 1 नवंबर तक हर शनिवार को रांची से रात 9:25 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 3:15 बजे जयनगर पहुंचेगी। वापसी में जयनगर से 19 अक्टूबर से 2 नवंबर तक हर रविवार को दोपहर 4:45 बजे चलकर अगले दिन सुबह 9:15 बजे रांची लौटेगी। इस गाड़ी में एक एसी-2, तीन एसी-3, दस स्लीपर और दो जनरल कोच जुड़े हैं और यह करीब 600 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। रांची से बोकारो, धनबाद होते हुए यह ट्रेन बिहार में प्रवेश करेगी।


दूसरी तरफ रांची-कामाख्या स्पेशल (08621/08622) असम की ओर जाने वाले यात्रियों को फायदा पहुंचाएगी और यह भी बिहार के रास्ते से गुजरेगी। यह ट्रेन 27 सितंबर से 1 नवंबर तक हर शनिवार को रांची से रात 8:10 बजे छूटेगी और अगले दिन रात 11 बजे कामाख्या पहुंचेगी। वापसी में कामाख्या से 29 सितंबर से 3 नवंबर तक हर सोमवार को रात 2 बजे चलकर अगले दिन सुबह 4:40 बजे रांची होगी। इसमें एक एसी-1, एक एसी-2, छह एसी-3, चार स्लीपर और पांच जनरल कोच हैं। इस ट्रेन का भी बोकारो, धनबाद, जमुई के झाझा, किउल और बरौनी जैसे स्टेशनों पर ठहराव होगा। ये स्पेशल ट्रेनें त्योहारी ट्रैफिक को संभालेंगी और रोजाना आने-जाने वालों को भी राहत देंगी। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द बुकिंग कराएं, क्योंकि सीटें सीमित ही हैं।