ब्रेकिंग
ट्रेन की चपेट में आने से कटे दोनों पैर, 45 मिनट तक एंबुलेंस का इंतजार; 112 पर भी नहीं मिली मददबिहार सरकार ने लिया फैसला: अब हर साल 23 अगस्त को राजकीय समारोह के रूप में मनाया जाएगा अमर शहीद रामफल मंडल का शहादत दिवससम्राट सरकार ने बिहार में परीक्षा सुधार के लिए बनाई विशेषज्ञ समिति , पटना हाईकोर्ट के जस्टिस हरीश कुमार होंगे अध्यक्षBPSC TRE-4.0: शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, इस दिन से शुरू हो सकता है ऑनलाइन आवेदन, BPSC ने दी अहम जानकारीBPSC TRE-4.0: 21 सितंबर से शुरू हो सकता है ऑनलाइन आवेदन, संशोधित विज्ञापन जल्द होगा जारीट्रेन की चपेट में आने से कटे दोनों पैर, 45 मिनट तक एंबुलेंस का इंतजार; 112 पर भी नहीं मिली मददबिहार सरकार ने लिया फैसला: अब हर साल 23 अगस्त को राजकीय समारोह के रूप में मनाया जाएगा अमर शहीद रामफल मंडल का शहादत दिवससम्राट सरकार ने बिहार में परीक्षा सुधार के लिए बनाई विशेषज्ञ समिति , पटना हाईकोर्ट के जस्टिस हरीश कुमार होंगे अध्यक्षBPSC TRE-4.0: शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, इस दिन से शुरू हो सकता है ऑनलाइन आवेदन, BPSC ने दी अहम जानकारीBPSC TRE-4.0: 21 सितंबर से शुरू हो सकता है ऑनलाइन आवेदन, संशोधित विज्ञापन जल्द होगा जारी

Bihar News: बिहार के इन 10 स्टेशनों पर होल्डिंग एरिया का निर्माण, यात्रियों को मिलेंगी ये तमाम सुविधाएं

Bihar News: पूर्व मध्य रेलवे छठ महापर्व के लिए समस्तीपुर मंडल के सहरसा, दरभंगा समेत 10 स्टेशनों पर होल्डिंग एरिया बनाएगा। बैठने, पानी, चिकित्सा इत्यादि की सुविधा। भीड़ नियंत्रण के लिए RPF तैनात..

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: छठ महापर्व के लिए आने वाले समय में लाखों बिहारी अपने घर लौट रहे हैं और ऐसे में रेलवे स्टेशनों पर भीड़ का बोलबाला रहने वाला है। पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए समस्तीपुर मंडल के 10 प्रमुख स्टेशनों पर अगले 21 दिनों (25 सितंबर से 15 अक्टूबर तक) के लिए होल्डिंग एरिया की व्यवस्था की है। यह कदम त्योहारी सीजन की भारी भीड़ को नियंत्रित करने और प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी रोकने के लिए उठाया गया है। होल्डिंग एरिया में ट्रेन आने से पहले यात्रियों को रोका जाएगा, ताकि वे सुरक्षित तरीके से चढ़ सकें।


इन होल्डिंग एरिया में यात्रियों को हर जरूरी सुविधा मिलेगी। जिनमें शामिल है बैठने की व्यवस्था, पीने का साफ पानी, शौचालय, उज्ज्वल प्रकाश, पंखे, चिकित्सा सहायता, अनाउंसमेंट सिस्टम और सुरक्षा गार्ड। रेलवे का मकसद है कि छठ श्रद्धालु बिना परेशानी के अपने गंतव्य तक पहुंचें। अतिरिक्त रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और वाणिज्यिक कर्मचारियों की तैनाती भी होगी जो भीड़ प्रबंधन और यात्रियों की मदद करेंगे।


सुविधा इन 10 स्टेशनों पर उपलब्ध होगी:

- सहरसा

- दरभंगा

- सीतामढ़ी

- जयनगर

- सकरी

- मधुबनी

- बापू धाम मोतिहारी

- मुजफ्फरपुर

- रक्सौल

- समस्तीपुर


ये स्टेशन उत्तर बिहार के व्यस्त रूट्स पर हैं, जहां छठ के दौरान ट्रेनों की संख्या दोगुनी हो जाती है। रेलवे ने पहले ही 100 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है, जो दिल्ली, मुंबई, कोलकाता जैसे शहरों से बिहार जोड़ेंगी। होल्डिंग एरिया से प्लेटफॉर्म पर भीड़ कम होगी और यात्रियों को बेवजह थकान से राहत मिलेगी।