ब्रेकिंग
बिहार में सफर करना होगा महंगा... इन पुलों और स्टेट हाईवे पर लगेगा टोल टैक्स, जानें क्या है नया नियम✦Patna Protest : पटना में अब कहीं भी धरना-प्रदर्शन किया तो होगी कार्रवाई, इस जगह के अलावा सड़क पर उतरना पड़ेगा भारी✦Bihar MLC Election 2026 : पटना MLC चुनाव में कुर्मी वोट का बड़ा खेल! नीरज की जीत क्यों बनी निशांत की प्रतिष्ठा का सवाल? अनंत सिंह की बगावत ने बढ़ाई सबकी टेंशन✦Bihar Navratri : महाकाली-महालक्ष्मी-महासरस्वती एक साथ विराजमान, बड़ी पटन देवी में नवरात्र की रातों का क्या है रहस्य?✦Bihar News: अनंत सिंह से भिड़े नीरज कुमार, अब गिनाने लगे बूथ के वोट; बोले- हमने तो JDU को जिताया!✦बिहार में सफर करना होगा महंगा... इन पुलों और स्टेट हाईवे पर लगेगा टोल टैक्स, जानें क्या है नया नियम✦Patna Protest : पटना में अब कहीं भी धरना-प्रदर्शन किया तो होगी कार्रवाई, इस जगह के अलावा सड़क पर उतरना पड़ेगा भारी✦Bihar MLC Election 2026 : पटना MLC चुनाव में कुर्मी वोट का बड़ा खेल! नीरज की जीत क्यों बनी निशांत की प्रतिष्ठा का सवाल? अनंत सिंह की बगावत ने बढ़ाई सबकी टेंशन✦Bihar Navratri : महाकाली-महालक्ष्मी-महासरस्वती एक साथ विराजमान, बड़ी पटन देवी में नवरात्र की रातों का क्या है रहस्य?✦Bihar News: अनंत सिंह से भिड़े नीरज कुमार, अब गिनाने लगे बूथ के वोट; बोले- हमने तो JDU को जिताया!

Bihar News: महोत्सव को लेकर गरमाई सियासत, सरकारी आयोजन में स्थानीय कलाकारों और जनप्रतिनिधियों की अनदेखी का आरोप

Bihar News: बीते 20 मार्च को रोहतास के चेनारी में गुप्ता धाम महोत्सव का आयोजन किया गया था। इस महोत्सव में स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा स्थानीय कलाकारों को आमंत्रित नहीं किए जाने पर च

Bihar News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बीते 20 मार्च को रोहतास के चेनारी में गुप्ता धाम महोत्सव का आयोजन किया गया था। इस महोत्सव में स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा स्थानीय कलाकारों को आमंत्रित नहीं किए जाने पर चेनारी में सियासत गर्म हो गई है।


दरअसल, बीते 20 मार्च को चेनारी में गुप्ता धाम महोत्सव का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में कई नामचिन कलाकारों को बुलाया गया लेकिन स्थानीय स्तर के कलाकारों को मौका नहीं दिया गया। वहीं स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं को भी नहीं बुलाने की बात कही जा रही है। इब इसको लेकर राजनीति शुरू हो गई है।


लोगों ने आपत्ति जताते हुए कहा है कि गुप्ता धाम महोत्सव भगवान शिव को समर्पित है लेकिन इसमें ज्यादातर बॉलीवुड के फिल्मी गाने पर ही कलाकारों को गाते बजाते देखा गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि गुप्ता धाम महोत्सव के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की गई। जिला प्रशासन के अधिकारी अपने तथा अपने परिवार के लोगों के लिए सारा इंतजाम किया। अपने मन के मुताबिक कलाकारों को आमंत्रित किया और खुद अगली पंक्ति में बैठ कर गीत-संगीत का आनंद लेकर चले गए।


बता दें कि बरसों पहले स्थानीय लोगों ने अपने निजी स्तर से ही गुप्ता धाम महोत्सव की शुरुआत की थी। बाद में इस महोत्सव को पर्यटन विभाग ने हस्तग़त कर लिया लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि इस निजी आयोजन को जब से सरकारी स्तर पर किया जाने लगा, स्थानीय लोगों की सहभागिता को नग्नय कर दी गई। जिस पर चेनारी के लोगों ने आपत्ति दर्ज किया है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता