ब्रेकिंग
कटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरलबाढ़ पीड़ितों की मदद के दौरान बाल-बाल बचे रौशन आनंद, नाव आगे बढ़ी तो पानी में लगे गिरने कटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरलबाढ़ पीड़ितों की मदद के दौरान बाल-बाल बचे रौशन आनंद, नाव आगे बढ़ी तो पानी में लगे गिरने

Bihar News: ग्राम कचहरी सचिव का नियोजन पत्र लेने आए युवक को पुलिस ने दबोचा, सिर पर था गंभीर आरोप

Bihar News: नियोजन पत्र वितरण समारोह के दौरान युवक को डायल 112 की पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार।

Bihar News
नियोजन पत्र वितरण समारोह
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: जमुई जिले के +2 उच्च विद्यालय के परिसर में आयोजित नियोजन पत्र वितरण समारोह के दौरान एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। सोनो प्रखंड के विशनपुर गांव निवासी चंद्रिका यादव के पुत्र पिंटू यादव को डायल 112 की पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया।


पिंटू यादव का चयन ग्राम कचहरी सचिव के रूप में गंधर पंचायत, सोनो प्रखंड के लिए हुआ था। नियोजन पत्र प्राप्त करने के लिए जैसे ही वह समारोह स्थल पर पहुंचा, पहले से अलर्ट पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया और टाउन थाना ले गई।


पुलिस सूत्रों के अनुसार, पिंटू यादव पर चरकापत्थर थाने में एक नाबालिग लड़की के अपहरण का गंभीर आरोप है। पीड़िता के चाचा सुधीर यादव ने बताया कि 12 फरवरी को उनकी भतीजी मारुति कुमारी को रानी कुमारी नामक लड़की कोचिंग के बहाने बहला-फुसलाकर ले गई थी। बाद में पिंटू यादव, सिंटू यादव, अजीत कुमार और राजेन्द्र यादव ने मिलकर उसे वाहन में बैठाकर अगवा कर लिया।


घटना के बाद से पिंटू यादव फरार चल रहा था। परिजनों के अनुसार, उन्हें सूचना मिली थी कि वह नियोजन पत्र लेने आने वाला है। इसी आधार पर डायल 112 को कॉल कर बुलाया गया और मौके पर ही गिरफ्तारी की गई।


जिले में आयोजित इस समारोह के दौरान कुल 42 नवनियोजित अभ्यर्थियों को ग्राम कचहरी सचिव पद का नियुक्ति पत्र सौंपा गया, जिनमें जमुई प्रखंड से 5, अलीगंज से 2, झाझा से 5, खैरा से 7, बरहट से 1, गिद्धौर से 3, सोनो से 3, लक्ष्मीपुर से 6, चकाई से 6 और सिकंदरा से 4 अभ्यर्थी शामिल हैं।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता