ब्रेकिंग
बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंडसीमा सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की अहम बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देशबिहार के इन 5 जिलों में ग्रामीण SP का अधिकार क्षेत्र तय, गृह विभाग ने जारी किया विस्तृत आदेश,जानें....मोतिहारी में वाटर पार्क विवाद गरमाया: RJD सांसद सुधाकर सिंह समेत कई लोगों पर FIR दर्ज, क्या है आरोप?विजय सिन्हा के फोन कॉल का ऑडियो वायरल करने वाले 'ड्रग इंस्पेक्टर' को सरकार ने किया सस्पेंड, दवा जब्ती में किया था बड़ा खेल, पहले दर्ज हुआ केस अब...बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंडसीमा सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की अहम बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देशबिहार के इन 5 जिलों में ग्रामीण SP का अधिकार क्षेत्र तय, गृह विभाग ने जारी किया विस्तृत आदेश,जानें....मोतिहारी में वाटर पार्क विवाद गरमाया: RJD सांसद सुधाकर सिंह समेत कई लोगों पर FIR दर्ज, क्या है आरोप?विजय सिन्हा के फोन कॉल का ऑडियो वायरल करने वाले 'ड्रग इंस्पेक्टर' को सरकार ने किया सस्पेंड, दवा जब्ती में किया था बड़ा खेल, पहले दर्ज हुआ केस अब...

Bihar News: वाहन जांच के दौरान पुलिस पर हमला, चार पुलिसकर्मी बंधक; तीन घंटे तक खूब ड्रामा

Bihar News: बिहार के राजधानी पटना से चौकानें वाला मामला सामने आया है, जहां वाहन जांच के दौरान पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया है.

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
Viveka Nand
3 मिनट

Bihar News: बिहार के राजधानी पटना से चौकानें वाला मामला सामने आया है, जहां वाहन जांच के दौरान पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया है। यह मामला शनिवार देर रात की है। दरअसल, पटना से सटे बिहटा के परेव गांव में शनिवार रात वाहन जांच के दौरान पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना में चार पुलिसकर्मियों को बंधक भी बना लिया गया। यह घटना तब हुई जब पुलिस ने एक स्क्रैप से लदी पिकअप की जांच करने का प्रयास किया। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों पर ही धाबा बोल दिया। 


वहीं, करीब तीन घंटे तक जारी रहे इस हंगामे के बाद अतिरिक्त पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर बंधक बनाए गए पुलिसकर्मियों को मुक्त कराया। इस हमले में किसी भी पुलिसकर्मी को गंभीर चोटें नहीं आईं, लेकिन घटना से गांव में तनाव फैल गया है। बिहटा थानेदार ने बताया कि पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है और पिकअप के फरार चालक की तलाश जारी है। पुलिस ने इस घटना के बाद घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।


जानकारी के अनुसार, एसएसपी के निर्देश पर जिले में शनिवार रात को विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया था। इस दौरान बिहटा पुलिस परेव पुल के पास वाहन जांच कर रही थी। पुलिसकर्मियों ने स्क्रैप से लदी पिकअप को रुकने का संकेत दिया, लेकिन चालक पिकअप लेकर भाग निकला। पुलिस ने उसका पीछा किया और पिकअप को रुकवाया। जब पकड़े जाने पर चालक ने अपने साथियों को बुला लिया, तो ग्रामीणों की एक बड़ी भीड़ मौके पर पहुंच गई और पुलिसकर्मियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उन पर हमला कर दिया। इस दौरान, चालक पिकअप लेकर फरार हो गया।


ग्रामीणों द्वारा किए गए हमले के बाद, जांच में लगे एक पुलिस अधिकारी और तीन होम गार्ड जवानों ने पिकअप का पीछा करते हुए परेव गांव में प्रवेश किया। यहां पर, कसेरा परिवार के कुछ सदस्यों ने पुलिस पर वसूली का आरोप लगाया और पुलिसकर्मियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने चार पुलिसकर्मियों पर हमला कर उन्हें बंधक बना लिया।


पुलिस ने इस घटना को लेकर कड़ी कार्रवाई करने का संकल्प लिया है। मामले की जांच जारी है और आरोपितों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, घटना ने गांव में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन ने घटना के बाद सुरक्षा बढ़ाने और इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने की योजना बनाई है।