ब्रेकिंग
बिहार में हजारों शिक्षकों पर मंडराया खतरा? NIOS से D.El.Ed करने वालों की जांच के आदेश, शिक्षा विभाग ने मांगी रिपोर्टनगर निगम कर्मियों की हड़ताल से पटना बेहाल, तीसरे दिन घरों से नहीं उठा कचराबिहार में रफ्तार का कहर, बैंक जा रही महिला को ट्रक ने कुचला; मौके पर मौत, NH-31 पर घंटों हंगामाबिहार को रेलवे की बड़ी सौगात, 976 करोड़ के प्रोजेक्ट से बदलेगी पटना रूट की तस्वीर; दौड़ेंगी 22 नई ट्रेनेंगैस लीक से रसोई में लगी भीषण आग, लाइटर जलाते ही हुआ धमाका; सिलेंडर ब्लास्ट में 4 घर जले बिहार में हजारों शिक्षकों पर मंडराया खतरा? NIOS से D.El.Ed करने वालों की जांच के आदेश, शिक्षा विभाग ने मांगी रिपोर्टनगर निगम कर्मियों की हड़ताल से पटना बेहाल, तीसरे दिन घरों से नहीं उठा कचराबिहार में रफ्तार का कहर, बैंक जा रही महिला को ट्रक ने कुचला; मौके पर मौत, NH-31 पर घंटों हंगामाबिहार को रेलवे की बड़ी सौगात, 976 करोड़ के प्रोजेक्ट से बदलेगी पटना रूट की तस्वीर; दौड़ेंगी 22 नई ट्रेनेंगैस लीक से रसोई में लगी भीषण आग, लाइटर जलाते ही हुआ धमाका; सिलेंडर ब्लास्ट में 4 घर जले

Bihar News: PM आवास योजना में अवैध वसूली का वीडियो वायरल, आवास सहायक को गरीब महिला ने कर्ज लेकर दी रिश्वत

Bihar News: इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा वीडियो वायरल हो रहा है और लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. कैसे एक बेबस और लाचार गरीब महिला को रिश्वत देने को मजबूर किया गया.

Bihar News
PM आवास योजना में अवैध वसूली
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: जमुई जिले के सोनो प्रखंड के नैयाडीह पंचायत में एक बार फिर पीएम आवास योजना में भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। इस बार आवास सहायक सच्चितानंद कुमार वर्मा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे योजना में नाम जोड़ने के नाम पर एक महिला से अवैध रूप से पैसा लेते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में दिखाई दे रही महिला की पहचान नैयाडीह गांव वार्ड नंबर 6 की निवासी बेबी देवी के रूप में हुई है। 


बेबी देवी ने बताया कि उन्होंने पीएम आवास योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन किया था क्योंकि उनका घर मिट्टी का है और वे पक्के मकान का सपना देख रही थीं। आवेदन की जांच के दौरान आवास सहायक उनके घर पहुंचे और नाम जोड़ने के बदले 500 रुपये की मांग की। बेबी देवी ने बताया कि उनके पास पैसे नहीं थे, इसलिए उन्होंने दूसरों से कर्ज लेकर यह राशि दी। उन्होंने यह भी कहा कि वार्ड सदस्य शिला देवी के पति अशोक यादव ने ही उन्हें पैसे देने के लिए कहा था। 


गौरतलब है कि इससे पहले भी सोनो प्रखंड के ही एक अन्य आवास सहायक गुंजन कुमार गुंजन का इसी तरह का वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद डीएम अभिलाषा शर्मा ने उन्हें तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया था। बावजूद इसके, प्रखंड में भ्रष्टाचार की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। डीएम अभिलाषा शर्मा ने पहले ही सख्त निर्देश दिए हैं कि पीएम आवास योजना में कोई भी कर्मचारी लाभुकों से अवैध वसूली करते पकड़ा गया तो उसपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता