ब्रेकिंग
Bihar Train News : पटरी पर रखा था कंक्रीट का भारी स्लैब, सामने से आ रही थी ट्रेन; लोको पायलट की सूझ-बुझ ने बचा लिया बड़ा हादसा✦Bihar News : बिहार में अर्नब का असर! पटना-आरा-समस्तीपुर में बारिश, 6 जिलों में अलर्ट✦Bihar News: बिहार MLC चुनाव में कांग्रेस-CPI साफ, BJP-RJD को फायदा; जन सुराज का खुला खाता✦Bihar News: बिहार MLC चुनाव में विपक्ष का खेल बिगड़ा! अपनी सीटें भी नहीं बचा पाए कांग्रेस-वाम दल, NDA को फायदा✦पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦ Bihar Train News : पटरी पर रखा था कंक्रीट का भारी स्लैब, सामने से आ रही थी ट्रेन; लोको पायलट की सूझ-बुझ ने बचा लिया बड़ा हादसा✦Bihar News : बिहार में अर्नब का असर! पटना-आरा-समस्तीपुर में बारिश, 6 जिलों में अलर्ट✦Bihar News: बिहार MLC चुनाव में कांग्रेस-CPI साफ, BJP-RJD को फायदा; जन सुराज का खुला खाता✦Bihar News: बिहार MLC चुनाव में विपक्ष का खेल बिगड़ा! अपनी सीटें भी नहीं बचा पाए कांग्रेस-वाम दल, NDA को फायदा✦पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस

Bihar News: तेज रफ्तार पिकअप वैन ने पांच लोगों को रौंदा, एक व्यक्ति की मौत; गुस्साए लोगों ने गाड़ी में लगाई आग

Bihar News: बिहार के वैशाली में तेज रफ्तार पिकअप वैन ने सड़क किनारे खड़े पांच लोगों को रौंद डाला. इस हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं.

Bihar News
वैशाली में रफ्तार का कहर
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: वैशाली के लालगंज मुख्य मार्ग पर बेकाबू पिकअप ने सड़क किनारे खड़े पांच लोगों को रौंद दिया, जिससे एक व्यक्ति की मौत मौके पर ही हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना नगर थाना क्षेत्र के हथसारगंज की है।


घटना से नाराज स्थानीय लोगों पिकअप वैन को आग के हवाले कर दिया। बीच सड़क पर देखते ही देखती पिकअप वैन जलकर राख हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों द्वारा सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। 


लोगों ने हाजीपुर-लालगंज मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पिकअप वैन के चालक को हिरासत में ले लिया और उसे अपने साथ थाने ले गई। मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के हथसारगंज निवासी 24 वर्षीय रोशन कुमार बताया गया है। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा बुझकर सड़क जाम खत्म कराया है।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता