ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

Bihar News: पुलिस की गुंडागर्दी के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा, नेशनल हाइवे को कर दिया जाम

Bihar News: पुलिस वाहन ने पहले तो खुद ट्रक में टक्कर मारी और उसके बाद उल्टा ट्रक ड्राइवर को ही बुरी तरह से पीट दिया. जिसके बाद स्थानीय लोगों के सब्र का बांध टूट गया और फिर उन्होंने नेशनल हाइवे को जाम कर दिया.

Bihar News
लोगों और पुलिस के बीच कहासुनी
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Bihar News: बेगूसराय में उस वक्त एनएच-31 पर हंगामा खड़ा हो गया, जब एक ट्रक ड्राइवर की पुलिस ने जमकर पिटाई कर दी. इस पिटाई से नाराज लोगों ने नेशनल हाईवे पर जमकर बवाल काटा. करीब एक घंटे तक सड़क जाम रहने के बाद काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. यह पूरा मामला नगर थाना क्षेत्र के जेल गेट स्थित एनएच-31 का है. दरअसल, इस घटना के संबंध में लोगों ने बताया है कि पुलिस के वाहन ने ट्रक में ठोकर मार दी.


ठोकर लगने के बाद दोनों ड्राइवरों के बीच कहा-सुनी होने लगी,   गुस्से में आकर पुलिस वाहन के ड्राइवर ने उल्टे ट्रक ड्राइवर को ही ट्रक से खींच लिया और फिर पुलिस ने उसकी जमकर पिटाई कर दी. स्थानीय लोगों ने बताया है की पिटाई देखकर लोगों का गुस्सा भड़क गया और लोगों ने एनएच-31 को जाम कर पुलिस के खिलाफ हंगामा शुरू कर दिया.


लोगों का यह भी कहना है कि पुलिस जनता की रक्षा करने लिए होती है जबकि यहाँ वही पुलिस किसी गुंडे की तरह ट्रक ड्राइवर को पीट रही थी, जबकि गलती उसकी थी भी नहीं. एक तो पुलिस ने बेवजह ट्रक में ठोकर मार दी और उल्टे ट्रक ड्राइवर को गाड़ी से उतार कर सड़क पर बेहरमी से उसकी पिटाई कर दी. इस घटना के बाद गुस्साए लोगों ने जेल गेट स्थित एनएच-31 को जाम कर दिया और करीब 1 घंटे तक इस वजह से यातायात बाधित रहा.


मौके पर नगर थाना एवं लोहिया नगर थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची. लोहिया नगर थाना अध्यक्ष जितेंद्र कुमार एवं नगर थाना अध्यक्ष अरुण कुमार ने गुस्साए लोगों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया. फिर जाम को हटाया गया और यातायात को सुचारू ढंग से बहाल कराया गया. वहीं, घायल ड्राइवर को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. फिलहाल इस घटना के बाद पुलिस के खिलाफ लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है. स्थानीय लोगों ने इस बात की शिकायत की है कि ऐसी घटनाएं आए दिन होती रहती हैं और बेवजह पुलिस के द्वारा निर्दोष लोगों को पिटाई इसी प्रकार की जाती है.

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें