ब्रेकिंग
बिहार में प्रतियोगी छात्रों को सरकार देगी फ्री स्टडी किट, UPSC-BPSC से लेकर रेलवे तक की तैयारी करने वालों को मौका; इस दिन तक करें आवेदन✦दो निर्दलीय MLC को लेकर BJP में कन्फ्यूजन: विवाद बढ़ने पर पार्टी ने कहा- सिर्फ समर्थन दिया, मंत्री बोले- दोनों ने ज्वाइन किया, वह उसके साक्षी✦Bihar UPYOG Portal : बिहार में अब घर बैठे पास होगा मकान का नक्शा, ट्रेड लाइसेंस से पानी कनेक्शन तक की सुविधा ऑनलाइन; CM सम्राट ने लॉन्च किया UPYOG पोर्टल✦Bihar Train News : बिहार में ट्रेन से सीटें ही उखाड़ ले गए चोर! आरा-पटना मेमू में यात्रियों को नहीं मिल रही बैठने की जगह, खड़े होकर सफर करने को मजबूर✦Bihar School News : बिहार के 40 लाख बच्चों की बल्ले-बल्ले! अब अपनी भाषा में होगी पढ़ाई, जानें आपके जिले में कौन-सी भाषा चलेगी✦बिहार में प्रतियोगी छात्रों को सरकार देगी फ्री स्टडी किट, UPSC-BPSC से लेकर रेलवे तक की तैयारी करने वालों को मौका; इस दिन तक करें आवेदन✦दो निर्दलीय MLC को लेकर BJP में कन्फ्यूजन: विवाद बढ़ने पर पार्टी ने कहा- सिर्फ समर्थन दिया, मंत्री बोले- दोनों ने ज्वाइन किया, वह उसके साक्षी✦Bihar UPYOG Portal : बिहार में अब घर बैठे पास होगा मकान का नक्शा, ट्रेड लाइसेंस से पानी कनेक्शन तक की सुविधा ऑनलाइन; CM सम्राट ने लॉन्च किया UPYOG पोर्टल✦Bihar Train News : बिहार में ट्रेन से सीटें ही उखाड़ ले गए चोर! आरा-पटना मेमू में यात्रियों को नहीं मिल रही बैठने की जगह, खड़े होकर सफर करने को मजबूर✦Bihar School News : बिहार के 40 लाख बच्चों की बल्ले-बल्ले! अब अपनी भाषा में होगी पढ़ाई, जानें आपके जिले में कौन-सी भाषा चलेगी

Bihar News: सड़क हादसे में घायल बेटे को देखने जा रहे माता-पिता को ट्रैक्टर ने रौंदा, पिता की मौत

Bihar News: इस हादसे ने एक परिवार को पूरी तरह से तबाह कर दिया है. पहले तो बेटे को एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे देखने जा रहे माता-पिता को भी रास्ते में हादसे का शिकार हो गए. पिता की हुई मौत.

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Bihar News: बिहार के बेतिया से एक अत्यंत ही दुखद घटना सामने आ रही है। बेतिया के लौरिया थाना क्षेत्र में पुत्र की दुर्घटना की सूचना पर उसे देखने जा रहे माता-पिता भी एक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान पिता की मौत हो गई है, वहीं, माता की हालत चिंताजनक बनी हुई है। घायल पुत्र एवं मां दोनों का अस्पताल में इलाज जारी है।


यह घटना सोमवार की देर शाम लौरिया रामनगर मुख्य मार्ग पर व्यासपुर चौक एवं बसवरिया के बीच की है. जहां, बाइक चालक को ट्रैक्टर ने ठोकर मार दी, जिसमें बाइक सवार युवक घायल हो गया। घायल युवक की पहचान धोबनी पंचायत के लिपनी वार्ड-13 निवासी लक्ष्मण राम के पुत्र श्रीकिसुन राम के रूप में हुई है। जिसके बाद अपने पुत्र की दुर्घटना की सूचना पर उसे देखने आ रहे माता-पिता को भी एक अन्य ट्रैक्टर ने जबरदस्त ठोकर मार दी।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इन दोनों को ट्रैक्टर लगभग सौ मीटर तक घसीटता रहा। हल्ला मचाने पर ईट लदे ट्रैक्टर को छोड़कर ड्राइवर फरार हो गया। जिसके बाद गंभीर रूप से घायल दोनों पति-पत्नी को अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान पिता लक्ष्मण राम की मौत हो गई, जबकि माता प्रेम शीला देवी गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज बेतिया के निजी अस्पताल में चल रहा है।


घटना की सूचना पर लौरिया पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर ईट लदे ट्रैक्टर को जब्त कर थाने ले आई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि घटना में लक्ष्मण राम की मौत हो गई है और दो लोग इलाजरत हैं। ट्रैक्टर टाली को जब्त कर लिया गया है। इस संबंध में परिजनों ने कोई आवेदन नहीं दिया है। माता प्रेम शीला देवी एवं पुत्र श्रीकिसुन राम की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।


मृतक लक्ष्मण राम का शव गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया है। मंगलवार के दिन मृतक लक्ष्मण राम का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। मृतक लक्ष्मण राम के चार पुत्र हैं और लक्ष्मण मजदूरी करके अपनी जीविका चलाता था। इस घटना के बारे में जिस किसी को भी पता चला वह खुद को भावुक होने से रोक नहीं पाया, कैसे सड़क पर आजकल खुलेआम मौत घूम रही है यह बात काफी चिंताजनक है. समय आ गया है कि ऐसे बेलगाम ड्राइवरों पर रोक लगाने के लिए कड़े से कड़े कदम उठाए जाएं।


बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट