ब्रेकिंग
भोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोपभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोप

Bihar News: महिला ने काट डाला युवक का प्राइवेट पार्ट, अकेला देख करना चाहता था कुकर्म

Bihar News: मुजफ्फरपुर में रेप की कोशिश करने वाले युवक का प्राइवेट पार्ट महिला ने चाकू से काटा। घायल युवक SKMCH में भर्ती, पुलिस को अभी तक नहीं मिली शिकायत।

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के पारू थाना क्षेत्र में एक हैरान करने वाली घटना घटी है। एक महिला ने रेप की कोशिश करने वाले युवक के प्राइवेट पार्ट पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया है। घायल युवक को पहले पारू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। अभी तक न तो महिला और न ही युवक की ओर से पुलिस में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज की गई है।


महिला का आरोप है कि युवक राजा ठाकुर ने कुछ रुपये उधार दिए थे और उन्हें मांगने के बहाने उसके घर में घुस गया। घर में अकेला पाकर उसने रेप की कोशिश की। जब महिला ने विरोध किया तो युवक ने जबरदस्ती करने की कोशिश की। अपनी आत्मरक्षा में महिला ने चाकू उठाया और युवक के प्राइवेट पार्ट पर वार कर दिया। हमले के बाद युवक खून से लथपथ हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया। इस घटना ने पूरे गांव में सनसनी मचा दी है।


इधर घायल युवक राजा ठाकुर ने अपने बयान में दुष्कर्म के आरोपों को खारिज किया है। उसका दावा है कि वह केवल अपना उधार पैसा वापस मांगने गया था, लेकिन महिला ने अचानक उस पर चाकू से हमला कर दिया। उसने इसे बदनाम करने की साजिश बताया और कहा कि पैसा न लौटाने के लिए ऐसा किया गया। SKMCH में उसका इलाज चल रहा है, जहां उसकी हालत स्थिर लेकिन गंभीर बताई जा रही है।


पारू थाना के ग्रामीण एसपी विद्यासागर ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मिली है, लेकिन अभी तक दोनों पक्षों से कोई लिखित शिकायत नहीं आई है। उन्होंने कहा कि शिकायत मिलते ही मामले की जांच शुरू की जाएगी और उचित कानूनी कार्रवाई होगी। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या कोई अन्य गवाह या सबूत मौजूद हैं।