ब्रेकिंग
सांप देखकर 6 साल की बच्ची की मौत, सदमे में पिता ने भी तोड़ा दम, घर में पसरा मातम पटना में पहली बार 2 से 4 सितंबर तक होगा भव्य कृष्णोत्सव, दही-हांडी विजेता को मिलेगा ₹2.51 लाख रुपये का ईनाम DCLR कंचन झा और घरेलू नौकर को निगरानी ने 2 लाख रुपये के साथ दबोचा, 13.82 लाख कैश और नई वाशिंग मशीन भी बरामदझुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए: मांग पूरी होने पर पटना में खुशी से झुमने और गाने लगे छात्रTRE-4 परीक्षा और छात्र शिकायतों पर सम्राट सरकार का बड़ा एक्शन, 10 अहम फैसलों का ऐलान; जानिए..सांप देखकर 6 साल की बच्ची की मौत, सदमे में पिता ने भी तोड़ा दम, घर में पसरा मातम पटना में पहली बार 2 से 4 सितंबर तक होगा भव्य कृष्णोत्सव, दही-हांडी विजेता को मिलेगा ₹2.51 लाख रुपये का ईनाम DCLR कंचन झा और घरेलू नौकर को निगरानी ने 2 लाख रुपये के साथ दबोचा, 13.82 लाख कैश और नई वाशिंग मशीन भी बरामदझुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए: मांग पूरी होने पर पटना में खुशी से झुमने और गाने लगे छात्रTRE-4 परीक्षा और छात्र शिकायतों पर सम्राट सरकार का बड़ा एक्शन, 10 अहम फैसलों का ऐलान; जानिए..

Bihar News: भीषण सड़क हादसे में बिहार पुलिस के जवान की मौत, फरार चालक की तलाश जारी

Bihar News: कांटी के नरसंडा ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक सवार जवान राणा प्रताप सिंह को टक्कर मारी। मौके पर हुई मौत। फरार चालक की तलाश में जुटी पुलिस..

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र के नरसंडा एनएच-28 ओवरब्रिज के पास देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ है। यहां बाइक सवार बिहार पुलिस के जवान को तेज रफ्तार कंटेनर ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे जवान की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान पूर्वी चंपारण जिले के झखरा गांव निवासी राणा प्रताप सिंह, पिता शिवपूजन सिंह के रूप में हुई है। वे बिहार पुलिस में जवान के पद पर तैनात थे।


राणा प्रताप सिंह मुजफ्फरपुर की ओर आ रहे थे। तभी ओवरब्रिज के पास अचानक कंटेनर ने उन्हें टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और राणा दूर जा गिरे। स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद की कोशिश की, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। सूचना मिलते ही कांटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। भीड़ को नियंत्रित कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए SKMCH भेज दिया।


परिजनों को फोन पर इस हादसे की जानकारी दे दी गई है। गांव में मातम पसरा है। राणा की पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं। पुलिस ने कंटेनर चालक के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। चालक मौके से फरार हो गया। कंटेनर जब्त कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है और फरार चालक की तलाश जारी है।