ब्रेकिंग
राजधानी को जाम से मिलेगी मुक्ति! पटना के करबिगहिया और मीठापुर-महुली ओवरब्रिज पर आवागमन शुरू, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटनदाखिल-खारिज में लापरवाही पर राजस्व अधिकारी पर गिरी गाज... डीएम ने रोका वेतन, जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठितमेला देखने गया था किशोर, फिर नहीं लौटा घर... अगले दिन संदिग्ध हालत में मिला शव, हत्या की आशंका से सनसनीनेपाल बाढ़ में अब भी 320 भारतीय नागरिक लापता, विदेश मंत्रालय ने दिया अपडेटरक्षाबंधन पर भाई को राखी बांधने जा रही थी बहन... सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, पलभर में मातम में बदलीं घर की खुशियांराजधानी को जाम से मिलेगी मुक्ति! पटना के करबिगहिया और मीठापुर-महुली ओवरब्रिज पर आवागमन शुरू, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटनदाखिल-खारिज में लापरवाही पर राजस्व अधिकारी पर गिरी गाज... डीएम ने रोका वेतन, जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठितमेला देखने गया था किशोर, फिर नहीं लौटा घर... अगले दिन संदिग्ध हालत में मिला शव, हत्या की आशंका से सनसनीनेपाल बाढ़ में अब भी 320 भारतीय नागरिक लापता, विदेश मंत्रालय ने दिया अपडेटरक्षाबंधन पर भाई को राखी बांधने जा रही थी बहन... सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, पलभर में मातम में बदलीं घर की खुशियां

Bihar News: बिहार के इस जिले में भीषण सड़क हादसा, ऑटो चालक समेत कई महिलाएं घायल

Bihar News: मुजफ्फरपुर में गंगा स्नान के लिए जा रहीं महिलाओं से भरे दो ऑटो को स्कॉर्पियो ने टक्कर मारी। 5 महिलाएं और 1 चालक घायल, चालक हिरासत में..

Bihar News
घटनास्थल की तस्वीर
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान के लिए रेवा घाट जा रही महिलाओं से भरे दो ऑटो और एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की सरैया थाना क्षेत्र के बखरा गुदरी बाजार के पास बुधवार सुबह जोरदार टक्कर हो गई है। इस हादसे में पांच महिलाएं और एक ऑटो चालक घायल हो गए।


जानकारी के मुताबिक जैतपुर-रेपुरा से चार महिलाओं को लेकर रेवा घाट जा रहे एक ऑटो को स्कॉर्पियो ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर से बचने के प्रयास में यह ऑटो दूसरे ऑटो से टकरा गया। दूसरी ऑटो में बसौली गांव की एक महिला सवार थी। इस घटना में कुल पांच महिलाएं और दोनों ऑटो चालक घायल हुए हैं।


घायल ऑटो चालक मुन्ना कुमार भगत (बड़का बसौली, जैतपुर) ने बताया कि स्कॉर्पियो की रफ्तार इतनी तेज थी कि कुछ समझ ही नहीं आया। यात्रियों को बचाने के चक्कर में दूसरी ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। जबकि भीड़ के कारण स्कॉर्पियो चालक भाग नहीं सका। लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले किया है। सरैया थाना पुलिस ने सभी घायलों को पीएचसी सरैया पहुंचाया, तीनों वाहनों को जब्त किया और चालक को हिरासत में लिया है।


वहीं, उसी क्षेत्र के सुपना में गंगा स्नान के लिए बाइक से जा रहे अधेड़ भगत जी अचानक नियंत्रण खो बैठे और सड़क किनारे गिरकर बेहोश हो गए। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया है।  


रिपोर्टर: मनोज कुमार