ब्रेकिंग
प्यार अंधा होता है... पर इतना भी नहीं, 60 वर्ष के बुजुर्ग ने 37 साल छोटी लड़की से रचाई शादी; बिहार का VIDEO वायरल✦पटना में कांग्रेस का विरोध मार्च: विधानसभा के पास बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश, वाटर कैनन का इस्तेमाल✦बागमती नदी की उप धारा में नाव पलटी, हादसे के बाद 15 वर्षीय लड़की लापता; 13 लोगों ने तैरकर बचाई जान✦Danapur-Bihta Elevated Road: अब पटना से बिहटा सिर्फ 20-30 मिनट की दूरी... मार्च 2027 से बदल जाएगा सफर का अंदाज, जानिए ताजा अपडेट✦Bihar News : ‘POCSO का उल्लंघन कहां हुआ?’ बिहार सरकार के मंत्री का बेतुका बयान, लड़कियों से छेड़खानी पर बोले- ‘वीडियो के पीछे मत जाइए’....✦प्यार अंधा होता है... पर इतना भी नहीं, 60 वर्ष के बुजुर्ग ने 37 साल छोटी लड़की से रचाई शादी; बिहार का VIDEO वायरल✦पटना में कांग्रेस का विरोध मार्च: विधानसभा के पास बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश, वाटर कैनन का इस्तेमाल✦बागमती नदी की उप धारा में नाव पलटी, हादसे के बाद 15 वर्षीय लड़की लापता; 13 लोगों ने तैरकर बचाई जान✦Danapur-Bihta Elevated Road: अब पटना से बिहटा सिर्फ 20-30 मिनट की दूरी... मार्च 2027 से बदल जाएगा सफर का अंदाज, जानिए ताजा अपडेट✦Bihar News : ‘POCSO का उल्लंघन कहां हुआ?’ बिहार सरकार के मंत्री का बेतुका बयान, लड़कियों से छेड़खानी पर बोले- ‘वीडियो के पीछे मत जाइए’....

Bihar News : अगलगी में कई एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख, बेबस होकर अपनी मेहनत को बर्बाद होते देखते रहे दर्जनों किसान

Bihar News : मुजफ्फरपुर के कुढ़नी प्रखंड में भीषण अगलगी की घटना सामने आई है। गर्मी का सीजन चल रहा है और ऐसे में लगातार कहीं ना कहीं अगलगी की घटना देखने को मिल रही है।

Bihar News
अगलगी में कई एकड़ गेहूं की फसल बर्बाद
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News : मुजफ्फरपुर जिले के तुर्की थाना क्षेत्र अंतर्गत चढ़ुआ गांव में अचानक गेहूं के लहलहाते फसल वाले खेत में आग लग गई। आग को देखकर आसपास के गांव के लोग जुट गए और आग को बुझाने के लिए प्रयास करने लगे। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि उसके आसपास जाने की हिम्मत कोई भी नहीं जुटा पा रहा था। जिसके बाद स्थानीय पुलिस को इस घटना की सूचना दी गई।


इस बारे में बात करते हुए स्थानीय जिला परिषद प्रतिनिधि सुशील कुमार ने बताया कि अचानक आग लगने से लगभग 5 एकड़ से ज्यादा की फसल जलकर राख हो गई है। प्रशासन को इस घटना की सूचना दे दी गई है और प्रशासन से अब बेबस किसान मुआवजे की मांग कर रहे हैं।


बताते चलें कि इस भयानक अगलगी की घटना में प्रेम सिंह, भूषण सिंह, रामनारायण सिंह, पप्पू सिंह, गुड्डू सिंह समेत दर्जनों किसानों की फसल जलकर पूरी तरह से नष्ट हो गई। अब ये सभी पीड़ित सरकारी मदद के लिए टकटकी लगाए हुए हैं। ज्ञात हो कि आजकल गर्मी में अभूतपूर्व बढ़ोतरी हुई है, जिसके कारण इस तरह की घटनाओं की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है.


बेचारे किसान भी इस मामले में बेबस हैं, वे पूरे समय कड़ी मेहनत के बल पर अपनी फसल को तैयार करते हैं, इस उम्मीद में कि एक दिन वे इसे काटेंगे, तैयार करेंगे और इसे बेचकर कुछ आमदनी कमाएँगे, साथ ही पूरे साल उनके परिवार के खाने के लिए अनाज की भी व्यवस्था हो जाएगी. मगर ऐसी घटना हो जाने के बाद वे ना तो इधर के रह जाते हैं और ना उधर के। 


राजन कुमार की रिपोर्ट