ब्रेकिंग
काशी विश्वनाथ की तर्ज पर भव्य रूप लेगा सिवान का बाबा महेंद्रनाथ धाम, झील के बीच विराजेंगे भगवान शिव✦स्कूल जाने निकले तीन छात्र एक साथ लापता... दो दिन पहले हुआ था विवाद, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप✦Bihar Crime : पहले जमीन पर कब्जे का आरोप, फिर रास्ता रोककर मारपीट! सोनबरसा में जमीन विवाद ने पकड़ा तूल✦अधिवक्ता पर जानलेवा हमले के विरोध में वकीलों का प्रदर्शन, 48 घंटे में गिरफ्तारी नहीं तो आंदोलन की चेतावनी✦Bihar Daroga Exam : दारोगा मुख्य परीक्षा में फिर बड़ा खेल! खगौल सेंटर से गायब मिले 2 प्रश्नपत्र, EOU ने दर्ज किया केस✦काशी विश्वनाथ की तर्ज पर भव्य रूप लेगा सिवान का बाबा महेंद्रनाथ धाम, झील के बीच विराजेंगे भगवान शिव✦स्कूल जाने निकले तीन छात्र एक साथ लापता... दो दिन पहले हुआ था विवाद, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप✦Bihar Crime : पहले जमीन पर कब्जे का आरोप, फिर रास्ता रोककर मारपीट! सोनबरसा में जमीन विवाद ने पकड़ा तूल✦अधिवक्ता पर जानलेवा हमले के विरोध में वकीलों का प्रदर्शन, 48 घंटे में गिरफ्तारी नहीं तो आंदोलन की चेतावनी✦Bihar Daroga Exam : दारोगा मुख्य परीक्षा में फिर बड़ा खेल! खगौल सेंटर से गायब मिले 2 प्रश्नपत्र, EOU ने दर्ज किया केस

Bihar News: पति कमाने गया था दूसरे राज्य.. इधर पत्नी ने कर दिया कांड, हरकत में आई पुलिस

Bihar News: इस घटना के बाद किसी भी पति का अपनी पत्नी पर से विश्वास उठ सकता है. ये महिलाएं ना सिर्फ अपने पैर पर कुल्हाड़ी मारती हैं, बल्कि समाज की अन्य महिलाओं के भी जीवन को मुश्किल बनाने का काम करती हैं.

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Meta
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: बिहार के बांका जिले से हैरान कर देने वाली घटना सामने आ रही है, जहाँ शम्भुगंज थाना के बरौथा गांव में एक शादीशुदा महिला अपने प्रेमी के संग फरार हो गई है. इस घटना के बाद इलाके में हलचल मच गई है. महिला का नाम सपना कुमारी बताया जाता है. इसने न केवल अपने पति को छोड़ा बल्कि अपनी बेटी से भी पल्ला झाड़कर रफूचक्कर हो गई.


इस घटना के बाद महिला के पति ने पहले तो हर परिचित व रिश्तेदारों के यहाँ अपनी पत्नी को ढूंढने की कोशिश की फिर जब वह कहीं नहीं मिली तो थाने में जाकर आवेदन दिया और पुलिस से मदद की गुहार लगाईं है. बताया जा रहा है कि रमभज्जू और सपना की शादी करीब 3 साल पहले हुई थी. परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके इसलिए महिला का पति कमाने के वास्ते दूसरे राज्य चला गया था.


इधर सपना की किसी युवक से फोन पर बातचीत जारी थी, धीरे-धीरे दोनों की नजदीकियां बढ़ी और मामला यहां तक आ पहुंचा. पति ने शिकायत में यह भी कहा है कि उसकी पत्नी घर से लगभग डेढ़ लाख रुपए के जेवर लेकर फरार हो गई है. आवेदन के बाद पुलिस सक्रीय हो चुकी है और युवती के फोन को ट्रैक करने की प्रक्रिया जारी है.


प्रशासन ने यह आश्वासन दिया है कि महिला को जल्द ढूंढ निकाला जाएगा. इसके अलावा पुलिस मामले की जांच अन्य पहलुओं को भी ध्यान में रखते हुए कर रही है. देखना दिलचस्प होगा कि कितनी जल्द इस मामले में पुलिस को सफलता हासिल होती है. इस तरह की घटनाएं समाज को दूषित करने का काम करती हैं अतएव कड़ाई से कार्रवाई आवश्यक है.