ब्रेकिंग
8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल

Bihar News: संदिग्ध हालत में विवाहित महिला की मौत, इलाके में फैली सनसनी

Bihar News: बिहार के रोहारस से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां संदिग्ध स्थिति में एक विवाहित महिला की मौत हो गई.

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar News: बिहार के रोहारस से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां संदिग्ध स्थिति में एक विवाहित महिला की मौत हो गई। यह मामला रोहतास के इंद्रपुरी के सिकरिया गांव की है। मृतका का नाम रेनू कुमारी है, जो 26 साल की थी। बताया जा रहा है कि सात साल पहले उसकी शादी इंद्रपुरी के बलराम रजक से हुई थी। महिला की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। 


यह घटना आज यानि बुधवार सुबह की है। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पुलिस पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच में जुटी है। मृतका के मायके वाले का कहना है कि सूचना मिली कि रेनू ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। जबकि मायके के लोग जब पहुंचे तो उन लोगों ने हत्या का आरोप लगा दिया है। 


जानकारी के मुताबिक, रेनू के दो पुत्र हैं। मृतक के रेणु कुमारी का मायका कैमूर जिला के सोनहन थाना के कर्मा गांव में था। उनके पिता का कहना है कि वारदात की काफी देर के बाद उन्हें सूचना दी गई। दूर के एक रिश्तेदार ने उन्हें सूचना दिया, जबकि उनका दामाद उन्हें कोई सूचना नहीं दिया। वहीं, अस्पताल में मृतक रेनू के ससुराल पक्ष का कोई भी व्यक्ति नहीं आया है। ऐसे में आशंका और बढ़ जाती है कि उनकी पुत्री की हत्या की गई है। फिलहाल पूरा मामला पुलिस जांच के अधीन है। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता